Aaj Ka Rashifal 09 June 2025: वैदिक पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक है। वहीं इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज वैकासी विसाकम, विंछुड़ो, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, विडाल योग है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज कई राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन कामकाज में व्यस्तता लेकर आएगा लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है जिससे आपकी जिम्मेदारी और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है, कोई नई डील हाथ लग सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है, डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, अतः किसी भी बहस से बचें। प्रेम जीवन में पुराने झगड़ों को भूलकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन फिजूलखर्ची से परहेज करें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली हो सकता है। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे राहत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि के संकेत हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, परंतु संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग है, लेकिन सतर्क रहें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें। सेहत को लेकर दिन अच्छा है।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपको अपने काम के साथ-साथ लोगों के मन को भी समझने की आवश्यकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, अतः धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह से लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में कुछ नया शुरू हो सकता है, अविवाहित जातकों के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ठीक-ठाक रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर छोटी-मोटी थकावट हो सकती है।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन निर्णय लेने के लिए उपयुक्त नहीं है। मन में असमंजस रहेगा जिससे कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के साथ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास सराहा जाएगा लेकिन सफलता थोड़ी देर से मिलेगी। प्रेम संबंधों में दूरियाँ आ सकती हैं, ईगो पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति मध्यम है, नया खर्च सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों को आप कुशलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए लाभकारी दिन है। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मनचाही प्रगति होगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। आर्थिक रूप से कुछ राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

आज आपके काम की प्रशंसा होगी और नई ज़िम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं। ऑफिस में वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, खासकर माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित लोगों को कुछ घरेलू मुद्दों का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना उधार मिल सकता है। यात्राओं से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी, परन्तु पानी अधिक पिएं और हाइड्रेटेड रहें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज भाग्य आपके साथ है। जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। नौकरी में सराहना मिलेगी और बॉस की नज़रों में आपकी साख बढ़ेगी। व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। घर में किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी ना होने से थकान रह सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद से हालात सुधरेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे दिल को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। निवेश में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे सबके विचार लेना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में साथी से खुलकर बात करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता है। अतीत की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से सबकुछ संभव होगा। पारिवारिक रिश्तों को संभालना जरूरी है, विशेषकर भाई-बहनों से संबंधों पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में आज का दिन खास हो सकता है। किसी पुराने झगड़े का समाधान संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से बड़ा लाभ संभव नहीं लेकिन संतुलन बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में काम को लेकर आपकी सराहना होगी। कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने मित्र से कोई मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। विवाहित जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कोई लाभकारी सौदा हो सकता है। सेहत भी बेहतर रहेगी।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपके विचारों को सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापार में नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम संबंधों में किसी खास की याद आ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। भविष्य के लिए निवेश करना उचित रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, पर व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज भावनाएं आपकी सोच पर हावी रह सकती हैं, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को सुकून देगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, पर उसका लाभ भी मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, संवाद से स्थिति सुधर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, आज कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकावट महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025