Horoscope 1 January 2026 (राशिफल 1 जनवरी 2026): नए साल का आगाज हो चुका है। आज साल का पहला दिन कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ दिला सकता है। बता दें कि धनु राशि में मंगल, सूर्य, शुक्र के साथ-साथ बुध विराजमान है। ऐसे में लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र के साथ गुरुवार का दिन है। ऐसे में आज का दिन स्वयं में अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा नए साल 2026 का पहला दिन…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के गोचर कुंडली के दशम भाव में चारों ग्रहों विराजमान होंगे, जिससे कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मान- सम्मान, पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक कद में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल का यह संयोग करियर, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। शनि की दृष्टि के बावजूद प्रशंसा और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल का पहला दिन काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों के धन लाभ के नए और मजबूत स्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं, हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के लिए यह वर्ष कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है। केतु का प्रभाव पूरे वर्ष सक्रिय रहेगा। 2 जून 2026 के बाद स्थिति में सुधार आएगा, जब बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर पूर्ण दृष्टि प्रदान करेंगे।
धनु राशि( Sagittrius Zodiac)
धनु राशि वालों को पूरे वर्ष वैभव और सम्मान की अनुभूति होगी। शनि की ढैया के बावजूद बुध, मंगल और सूर्य का संयोग बुद्धि, भाग्य और परिश्रम को सशक्त बनाएगा। ज्ञान, संवाद क्षमता और नेतृत्व गुणों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
वृश्चिक राशि(Scorpio Zodiac)
इस राशि के लिए धन स्थान में स्थित चार ग्रह शुभ परिणाम देंगे। धन, शिक्षा, संतान और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। हालांकि मानसिक स्थिरता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। घर में निर्माण कार्य, वाहन खरीद के योग हैं, परंतु सेकंड हैंड वाहन से बचना हितकर रहेगा।
तुला राशि(Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष जीवन का एक यादगार अध्याय बन सकता है। पराक्रम भाव में ग्रहों की मजबूती भाग्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
कन्या राशि(Virgo Zodiac)
कन्या राशि के लिए चतुर्थ भाव में ग्रहों का योग सुख, संपत्ति, वाहन, भूमि और समृद्धि प्रदान करेगा। 2 जून तक बृहस्पति विशेष लाभ देंगे और जीवन के लगभग सभी भौतिक सुख उपलब्ध होंगे।
सिंह राशि(Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए पंचम भाव सक्रिय रहेगा। संतान की उन्नति, विवाह के योग और वैभवपूर्ण जीवन के संकेत प्राप्त होते हैं।
कर्क राशि(Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए जून के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। फिलहाल छठे भाव में ग्रह पराक्रम और संघर्ष क्षमता को बढ़ाएंगे। बृहस्पति 12 वर्षों बाद राशि में आकर सुख और वैभव प्रदान करेंगे, लेकिन राहु अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।
मिथुन राशि(Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों को पूर्व जन्म के शुभ कर्मों का फल प्राप्त होगा। बृहस्पति की दृष्टि और उच्च स्थिति में स्थित शनि उच्च पद, प्रतिष्ठा और करियर में उन्नति दिलाने वाला सिद्ध होगा।
वृषभ राशि(Taurus Zodiac)
इस राशि के लिए रोहिणी नक्षत्र विशेष रूप से फलदायी रहेगा। कुछ परेशानियाँ जैसे चोट या विवाद संभव हैं, लेकिन आपकी वाणी, बुद्धि और संवाद कौशल हर समस्या से बाहर निकालने में सहायक होंगे। शनि आय के स्थायी स्रोत बनाने में मदद करेगा।
मेष राशि(Aries Zodiac)
इस राशि वालों के लिए 2026 एक विशेष वरदान लेकर आएगा। राहु के प्रभाव से धन लाभ होगा, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा और बड़े निवेश, वाहन, भूमि तथा पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति संभव होगी। हालांकि साढ़ेसाती और ढैया के कारण अनुशासन और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
नए साल पर करें ये उपाय
जिन जातकों की कुंडली में शनि या मंगल का अशुभ प्रभाव है, उन्हें वर्ष के पहले दिन ही नियम, संयम और साधना को अपनी लाइफ में शामिल करना चाहिए। इसके साथ हीॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जाप करने के साथ विष्णु सहस्रनाम का भी पाठ करना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
