अगर आप सेक्सुअली एक्टिव है तो अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें। यौन रूप से सक्रिय महिलाओं को यौन संचारित संक्रमण (STI) का खतरा हो सकता है। कभी-कभी STI की परेशानी होने पर कोई वॉर्निंग साइन नहीं दिखते। STI एक ऐसा संक्रमण जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के कारण फैलता है। आमतौर पर यह संक्रमण वजाइनल,ओरल या एनल के जरिए शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। लेकिन कई बार यह संक्रमण और भी कई कारणों के चलते फैलता है जैसे रोगी का इंजेक्शन या शेविंग ब्लेड इस्तेमाल करने से, खुले हुए घाव के कारण और संक्रमित इंसान की चीजों का इस्तेमाल करने की वजह से भी फैल सकता है।
सेक्सुअली ट्रांसमिटिड रोगों की बात करें तो ये मुख्य रुप से एचआईवी/एड्स, सिफलिस, माइकोप्लैज़्मा जेनिटेलियम, गनोरिया, शेंक्रोइड, कौंडिलोमा, ट्राइकोमोनीअसिस, ह्यूमन पेपिलोमा वायरस संक्रमण, हर्पीस जेनिटालिस, हेपेटाइटिस, प्यूबिक लाइस हो सकते हैं। कई मामलों में लोग STI के वॉर्निंग साइन की पहचान करने में असफल रहते हैं। महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण की पहचान कुछ लक्षणों को समझ कर आसानी से की जा सकती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं में यौन संचारित संक्रमण होने पर उनकी बॉडी में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।
वजाइना में जलन और खुजली होना:
वजाइना में असुविधाजनक सेनसेशन होना जिसे वैजिनाइटिस भी कहा जाता है, वो यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकता है। हालांकि, ट्राइकोमोनिएसिस जैसे STI भी वैजिनाइटिस का कारण बन सकते हैं। इस STI से संक्रमित होने के जोखिम कारकों में असुरक्षित यौन संबंध बनाना शामिल है।
पेल्विस में दर्द होना:
क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे STI के कारण पैल्विक में दर्द होता है। ये संक्रमण वजाइना को प्रभावित कर सकता हैं और गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब में भी फैल सकता हैं, जिससे पेल्विक में दर्द हो सकता है। अगर इस संक्रमण का उपचार नहीं किया जाए तो इससे पेल्विड में सूजन की शिकायत हो सकती है। PID गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब का संक्रमण है जो पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।
असामान्य वजाइनव डिस्चार्ज होना:
असामान्य वजाइनल डिस्चार्ज जैसे कि खुजली, रेडनेस, सूजन, पेल्विस पेन,या तेज गंध के साथ डिस्चार्ज STI के कारण हो सकते हैं। संभावित संक्रमणों में ट्रिच, क्लैमाइडिया और गोनोरिया शामिल हैं। इस परेशानी में आप डिस्चार्ज में खून भी देख सकते हैं। जब बैक्टीरिया आपके प्रजनन पथ को संक्रमित करते हैं, तो आपको जलन और असामान्य डिस्चार्ज का अनुभव हो सकता है।
प्राइवेट पार्ट के आस-पास उभार होना:
प्राइवेट पार्ट के आस-पास उभार, दर्द या मस्सा STI का संकेत हो सकते हैं, भले ही यह कुछ दिनों में दूर हो जाए। HPV के कुछ प्रकार मांस के रंग के मस्से पैदा कर सकते हैं। ये मस्से सपाट, ऊबड़-खाबड़ और फूलगोभी की तरह दिख सकते हैं। कुछ मामलों में, वजाइनल मस्से इतने छोटे होते हैं कि आप उन्हें नोटिस नहीं कर सकते। हरपीज में छोटे लाल फफोले हो सकते हैं जो आ और जा सकते हैं।
बिना पीरियड के ब्लड डिस्चार्ज होना:
आपको पीरियड्स नहीं होने पर भी ब्लीडिंग होना या शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग STI का संकेत हो सकता है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) आपके गर्भाशय ग्रीवा को प्रभावित कर सकता है, जिससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो सकती है। STI के कारण आपके प्रजनन पथ में सूजन आपकी वजाइना की श्लेष्म झिल्ली को प्रभावित कर सकती है,जिससे रक्तस्राव हो सकता है।