Empty Stomach Drinking Tea Side Effect: बहुत से लोग होते हैं जिन्हें सुबह की चाय पीने की आदत होती है। कई ऐसे भी होते हैं जो खाली पेट चाय पीते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। चाय में कैफीन होता है जो आपके पेट की समस्याओं को बढ़ाता है, साथ ही पाचन को भी प्रभावित करता है। ऐसे में आपको यदि चाय पीनी भी है तो खाली पेट ना पिएं। चाय में मौजूद कैफीन शरीर को और भी कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं खाली पेट चाय पीना किन समस्याओं को बढ़ाता है-
पेट फूलने की समस्या: बहुत से लोग जो दूध की चाय पीते हैं उन्हें पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। यह दूध में उच्च लैक्टोज सामग्री के कारण होता है जो आपके खाली पेट को प्रभावित कर सकता है। यह बदले में कब्ज और गैस का कारण भी बनता है।
यह मिचली का कारण बन सकता है: खाली पेट चाय पीने से उसमें मौजूद कैफीन और लैक्टोज मिचली का कारण बन सकता है। इसके अलावा चाय पेट में जलन को भी बढ़ाता है। साथ ही उल्टी की संभावना को भी बढ़ा सकता है।
शरीर को डिहाईड्रेट करता है: चाय में ड्यूरेटिक इफेक्ट होता है जो आपके शरीर से पानी को निकाल देता है। जब आप सुबह उठते हैं, तो पानी के बिना आठ घंटे की नींद के कारण आपका शरीर पहले से ही डिहाईड्रेट हो जाता है। ऐसे में जब आप चाय पीते हैं, तो यह अत्यधिक डिहाईड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।
दांत की समस्या बढ़ा सकता है: सुबह-सुबह चाय का सेवन आपके दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मुंह में बैक्टीरिया चीनी को तोड़ देता है, जिसके कारण मुंह में एसिड का स्तर बढ़ जाता है जो अंततः आपके दांतों में इनेमल को प्रभावित करता है।
मेटाबोलिक एक्टिविटी को बाधित करता है: सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिक और एल्कलाइन पदार्थ के असंतुलन के कारण आपकी मेटाबॉलिक सिस्टम बाधित हो सकती है। यह शरीर की नियमित मेटाबॉलिक एक्टिविटी में हस्तक्षेप कर सकता है और शरीर में अधिक परेशानी पैदा कर सकता है।
(और Health News पढ़ें)

