बढ़ती उम्र में अक्सर ही लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या से जुझना पड़ता है। इन जोड़ों के दर्द में सबसे ज्यादा परेशानी कंधो के दर्द को लेकर होती है। कई बार तो अचानक ही कंधे में असहनीय दर्द होने लगता है। लेकिन कुछ समय बाद आप पाते हैं कि कंधे का दर्द नियमित होता जा रहा है। ऐसे में दर्द से तो जुझने के साथ ही साथ आपके काम में भी बाधा पहुंचने लगती है। यह बात भी सही है कि हर किसी के लिए मंहगी डॉक्टरी इलाज का बोझ उठा पाना संभव नहीं होता है। इसलिए यहां पर हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बढ़ती उम्र में होने वाले कंधे के दर्द से निजात पा सकते हैं।
गर्म सेंक : जोड़ों के दर्द से निजात के लिए गर्म सेंक को हमेशा से बड़ा कारगर माना जाता रहा है। गर्म सेंक देने से भी मांसपेशियों की नसों को काफी आराम मिलता है। कंधे को गर्म सेंक देने के लिए आप नमक की पोटली का भी प्रयोग कर सकते हैं। नमक की पोटली को गर्म तवे पर रखकर आसानी से गर्म किया जा सकता है। इसे आप अपने कंधे पर पांच से दस मिनट तक की सेंक दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके कंधे का दर्द काफी कम हो जाएगा।
बर्फ का इस्तेमाल : कंधे में हो रहे दर्द से निपटने का यह भी एक आसान तरीका है। बता दें कि यदि कंधे पर कोई चोट लगी हो या सूजन आई हो तब भी आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े एक साफ से कपड़े में रख लें। इसे एक पोटलीनुमा आकार देकर इसे कंधे की दर्द वाली जगह पर पाँच से दस मिनट तक सेंक करें। ऐसा कुछ दिनों तक करते रहने से कुछ समय बाद आपके कंधे का दर्ध काफी हद तक दूर हो जाएगा।
सेंधा नमक : सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कंधे के दर्द से निपटने का एक आसान सा तरीका है। पिछले काफी समय से लोग इसे उपयोग में ला रहे हैं। लेकिन यह विधि ऊपर दी गई विधियों से काफी अलग है। इसके लिए आप एक टब में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें एक या दो कप सेंधा नमक डालें। इसके बाद उसी पानी में पंद्रह मिनट के आस-पास के लिए बैठ जायें। ध्यान रहे कि आपका कंधा भी पानी में डुबा होना चाहिए। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट पाया जाता है। जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करके आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
हल्दी : आप इस बात से अवगत होंगे कि हल्दी में दर्द को कम करने का गुण पाए जाते हैं। आपको बता दें कि बढ़ती उम्र में होने वाले कंधे के दर्द से निजात दिलाने में भी हल्दी काम आती है। इसके लिए आप एक कप दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर उसे धीमी आँच पर गर्म करें। फिर थोड़ा ठंड़ा होने पर इसे पी जाएं। हल्दी आपके मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही साथ जोड़ों के दर्द को भी कम करने में रामबाण साबित होती है।

