Home Remedies for toothache : किसी बीमारी से ग्रस्त न होने के बावजूद भी लोग कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं। दांतों की परेशानी भी आज के समय में बेहद आम हो चुकी है। इसके कारण दांत दर्द, सूजन और कई दूसरे लक्षण दिखने लगते हैं। दांत में सड़न, कैविटी, संक्रमण और मसूड़े में परेशानी भी हो सकती है। वहीं, दांत में दर्द के कारण लोग न ठीक से खाना खा पाते हैं और न ही ढ़ंग से सो पाते हैं। ऐसे में इसका इलाज जरूरी है, मगर हर बार दवा खाने से सेहत पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसलिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना अधिक लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं विस्तार से –

लहसुन: खाने में लहसुन का इस्तेमाल तो बेहद आम है पर क्या आप जानते हैं कि दांत में दर्द की परेशानी को दूर करने में भी ये सहायक है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मारने का कार्य करता है। साथ ही, लहसुन को पेन किलर भी कहा जाता है। आप चाहें तो लहसुन से बनी चाय पी सकते हैं या फिर ताजी लहसुन की कलियों को चबा सकते हैं। इसके साथ ही, आप लहसुन पेस्ट को प्रभावित जगह पर भी लगा सकते हैं।

अदरक: अदरक दांतों में लगे हनिकराक बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह दांत दर्द को भी खत्म कर देता है। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े का पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं।

नींबू: नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का कतरा लगाने से दर्द से तुंरत राहत मिलती है। दातों में दर्द सड़न या कीड़े लगने से होती है, ऐसे में ये घरेलू उपाय दांत दर्द में सहायक साबित हो सकता है।

लौंग: बरसों से लोग दांत दर्द के लिए लौंग का इस्तेमाल करते हैं, ये न केवल दर्द दूर करने में सहायक है बल्कि सूजन को भी कम करता है। आप इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लौंग वाली चाय पी सकते हैं साथ ही, जहां दर्द है उस जगह पर लौंग का तेल लगाना भी फायदेमंद है।

नमक-पानी: नमक पानी का कुल्ला दांत दर्द के लिए सबसे आम घरेलू इलाज है। नमक में मौजूद जीवाणुरोधी तत्व होते हैं जो दांत एवं मसूड़ों को सूजन से बचाते हैं, ऐसे में दांत इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं।