जो महिलाएं बीयर पीती हैं उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में करवाए गए एक सर्वे में पता चला है कि जो महिलाएं हफ्ते में दो बार बीयर पीती हैं, उन्हें दिल का दौरा होने का कम खतरा होता है। गोदेनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 32 साल का अध्ययन कर ये नतीजे जारी किए हैं। इस अध्ययन में 1500 महिलाओं को शामिल किया गया। स्केंडिनेवियन जर्नल ऑफ प्राइम हेल्थ केयर में छपे यह रिसर्च इन महिलाओं द्वारा पीने वाली बीयर, वाइन और अन्य स्पिरिट पर था। इस अध्ययन के दौरान, इन महिलाओं द्वारा पी जाने वाली ड्रिंक्स की मात्रा का रिकॉर्ड भी रखा गया था। शोधकर्ताओं मे इन महिलाओं पर 32 साल बाद फिर से सर्वे किया, जो साल 2009 में था।
उन्होंने तीन दशकों से अधिक का बीयर पीने वाली महिलाओं का डेटा निरेक्षण किया, जिसमें ये बात सामने आई कि एक या दो बार बीयर पीने वाली महिलाओं का हार्ट अटैक का जोखिम 30% कम हो गया। फॉलोअप पीरियड में 185 महिलाओं को मायकार्डियल इन्फ्रैक्शन, 162 महिलाओं को स्ट्रोक, 160 महिलाओं को डायबिटीज़ और 345 महिलाओं को कैंसर हुआ। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ऐसी महिलाएं जो हफ्ते में दो बार से ज्यादा ड्रिंक करती हैं, उन्हें कैंसर होने का खतरा 50% अधिक होता है।
बता दें कि बीयर की क्वालिटी भी आपकी हेल्थ पर असर डालती है। लाइट बीयर के 1 कैन में 102.7 कैलोरी, रेगुलर बियर के 1 कैन में 153.1 कैलोरी, फ्रूट बीयर की एक 1 बोतल में 130 कैलोरी होती है। स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए आप रेगुलर बियर की जगह कम कैलोरी वाली बीयर ले सकते हैं। इसके अलावा लाइट बीयर भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक हफ्ते में तीन बार बीयर पीने से आपको गठिया से निपटने में मदद मिलती है। ऐसा माना जाता है कि बीयर से गठिया की प्रगति को कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन में यह भी पता चला है कि रोजाना एक गिलास बियर पीने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।

