डायबिटीज और हृदय रोग होने का खतरा हर उम्र के लोगों में बढ़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अनेकों प्रयास करते हैं। लेकिन लोगों की कई आदतें होती हैं जिनकी वजह से वह डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। अस्वस्थ खान-पान और खराब जीवनशैली होने के कारण लोग कई स्वास्थ्य समस्या के शिकार हो जाते हैं। डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है, साथ ही स्वस्थ खान-पान भी होना जरूरी है।

शारीरिक गतिविधि होना चाहिए:
स्वस्थ रहने के लिए और डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि करते रहना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें या फिर सुबह-शाम टहलने की कोशिश करें। शारीरिक गतिविधि कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करता है।

स्वस्थ आहार का सेवन:
रोजाना हरी सब्जियों या फिर फलों का सेवन करना चाहिए। इनमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और फोलेट। ये पोषक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। रिफाइन्ड कार्बोहाईड्रेटेड के सेवन से बचें।

वजन नियंत्रित रखें:
अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना अक्सर मेटाबॉलिक फैक्टर को प्रभावित करता है जो आपके ब्लड शुगर और हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। ऐसे में आप अधिक जंक फूड्स का सेवन ना करें और ना ही तैलीय खाद्य पदार्थो का सेवन करें। यदि आप अपना वजन कम करेंगे तो आपके ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा भी कम होगी और हृदय रोग के खतरे से भी बच जाएंगें।

तनाव ना लें:
तनाव हृदय रोग होने के खतरे को अधिक बढ़ाता है, साथ ही डायबिटीज की समस्या को भी बढ़ाता है। इसलिए तनाव लेने से बचें। तनाव को कम करने के लिए आप मेडिटेशन, एक्सरसाइज और योगा का नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं।