स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हेल्दी स्नैक्स का सेवन भी करना जरूरी होता है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि सिर्फ हेल्दी खाना ही जरूरी होता है। आजकल के समय में काम करने या फिर पढ़ने वाले लोग देर रात तक जागते हैं और इस वजह से उन्हें खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में कुछ स्नैक्स होते हैं जिनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। ये स्नैक्स स्वस्थ रखता है और कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इन स्कैन्स का सेवन आपके शरीर को इंफेक्शन से बचाता है, साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखता है। आइए जानते हैं उन स्नैक्स के बारे में जिनका सेवन आप रात को कर सकते हैं और इसके कारण होने वाले लाभों को भी प्राप्त कर सकते हैं।
वेजिटेबल ऑमलेट:
वेजिटेबल ऑमलेट में कई प्रकार की सब्जियां मौजूद होती हैं और इस वजह से उनमें फाइबर और प्रोटीन के अलावा कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इससे आपको रात को अधिक भूख नहीं लगती है और आप आराम से सो भी पाएंगें।
दलिया:
दलिया में फाइबर होता है और इस वजह से यह आपके पेट को भरा रखता है। फाइबर का सेवन आपके वजन को कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। इसके अलावा दलिया का सेवन आपको बेहतर नींद भी प्रदान करता है।
नट्स और फल:
नट्स और फलों में फॉस्फोरस, फाइबर और विटामिन-सी होता है जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। ये पोषक तत्व आपको एक बेहतर नींद प्रदान करता है और आपके पेट को भरा रखता है।
बादाम:
नियमित रूप से बादाम खाने से कुछ पुरानी बीमारियां, जैसे कि टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है। बादाम में स्वस्थ मोनोअनसेचुरेटेड फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। इसलिए रात को बादाम का सेवन जरूर करें।