हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की समस्या, अगर आपका ब्लडप्रैशर 140/90 mmHg या उससे अधिक रहता है तो आप इस समस्या से ग्रसित है। इस समस्या में खान-पान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस समस्या में नसों में खून का दबाव बढ़ जाता है जिससे दिल की धड़कन सामान्य से अधिक हो जाती है। यह समस्या अकसर गलत डाइट की वजह से भी होती है, जो लोग ज्यादा तला-भुना चिकनाई वाला खाना खाते और एक्सरसाइज नहीं करते उन्हें हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हाई ब्लडप्रैशर का समय पर न ईलाज किया जाएं तो यह दिल की बीमारी, किडनी प्रॉब्लम आदि गंभीर समस्याओं को पैदा कर देता है। अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया की प्रोफेसर एलिसिया मैकडोनफ ने कहा कि हाई बीपी एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पोटेशियम युक्त फल व सब्जियां जैसे पालक, फलियां और केला खाने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। आइए आज हम आपको उन सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन करने से हाई बीपी के मरीजों का फायदा हो सकता है।
लहसुन: हाई ब्लड प्रैशर को नार्मल रखने के लिए आपको अपने रोजाना के खान-पान विशेष ध्यान देने की भी जरूरत होती है। वहीं लहसुन बल्ड प्रैशर कंट्रोल करने में मददगार साबिक हो सकता है। लहसुन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है और ब्लड वैसल्स चौड़ा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
शकरकंद: इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील रेशे होते हैं। जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। तनाव के कम होने से ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल हो सकता है। इसके अलावा पोटाशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए।
पालक: हाई बीपी के मरीजों को हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। जिसके सेवन से ब्लड प्रैशर नार्मल रहता है।
लाल शलगम: यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड वैसल्स को खोलने में मदद करता है। इस तरह लाल शलगम ब्लड का प्रेशर को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
आलू: उबला हुआ आलू हाई बीपी को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि उबले आलू को छिलके के साथ उबाला जाता है, जिससे आलू नमक की बहुत कम मात्रा खींचता है। यह एक तरह से बिना नमक का हो जाता है। इसके अलावा आलू में मौजूद पोटेशियम और मैग्रीशियम भी हाई ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक होता है।
