Worst Foods For Teeth: दांतों को हेल्दी रखने के लिए हम रोजाना ब्रश करते हैं, लेकिन क्या ओरल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी है। हम जो कुछ खाते और पीते हैं उसका गहरा असर हमारे दांतों पर पड़ता है। इन फूड्स में हेल्दी और ट्रेडिशनल फूड भी शामिल हैं जो हमारे दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन फूड्स का लगातार इस्तेमाल करने से दांत धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं और समय से पहले टूट सकते हैं। ओरल हाइजीन को दुरुस्त रखने के लिए जितना जरूरी साफ-सफाई का ध्यान रखना है उतना ही कुछ खराब फूड्स से बचाव करना भी जरूरी है।

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया अगर आप अपने दांतों को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो खाने के तुरंत बाद कुल्ला करें, दिन में दो बार ब्रश करें और दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स से परहेज करें। अगर आप दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले फूड्स से परहेज नहीं करेंगे तो दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाएगी, ऐसे में आपके लिए ठंंडे और गर्म पदार्थों का सेवन करना मुश्किल हो जाएगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फूड हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।

नींबू पानी से दांतों को होता है नुकसान

नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है जिसका सेवन अक्सर हम करते हैं।  लेकिन आप जानते हैं कि नींबू और संतरा में एसिड ज़्यादा होता है, जो दांतों की सतह को धीरे-धीरे घिस सकता है और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। नींबू पानी का सेवन करने से दांत सेंसिटिव होते हैं, परेशानी से बचने के लिए आप नींबू पानी का सेवन स्ट्रॉ से करें। आप नींबू पानी पीने के बाद कुल्ला जरूर करें।

इमली से दांतों को होता है नुकसान

इमली से दांतों को नुकसान हो सकता है, खासकर अगर इसे बार-बार या ज़्यादा मात्रा में खाया जाए। इमली में बहुत तेज़ एसिड होता है जो दांतों की बाहरी परत को कमजोर और पतला कर देता है। इमली के एसिड की वजह से जब इनेमल घिसता है तो दांत सेंसिटिव हो जाते हैं जिससे ठंडी या गर्म चीज़ें दांतों पर लगती हैं। इमली में मौजूद गहरे रंग के तत्व दांतों पर निशान छोड़ते हैं। इमली खाने से बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और कैविटी होती है।

अचार भी पहुंचाता है दांतों को नुकसान

अचार का सेवन रोज हम खाने के साथ करते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि अचार आपके दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा नमक और तेल का अचार आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप अचार खाना चाहते हैं तो घर का बना अचार खाएं। अचार खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। अचार खाना चाहते हैं तो आप दही,रायता और चावल के साथ खाएं।

चाय भी दांतों के लिए खतरा

चाय में टैनिंग होता है जो दांतों को टैन कर देता है जिससे दांतों का रंग पीला पड़ने लगता है। चाय में मौजूद चीनी प्लाक बनने का कारण बनती है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो आप ग्रीन टी पिएं, हर्बल टी पिएं और तुलसी की चाय पिएं। ये चाय दांतों के साथ ही सेहत के लिए भी उपयोगी होती है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस सेहत के लिए उपयोगी होता है और बॉडी को एनर्जी से भर देता है। लेकिन आप जानते है न कि गन्ने के जूस में बहुत सारी शुगर होती है जो मुंह के बैक्टीरिया को सील करती है। इसका सेवन करने से कैविटी बढ़ने का रिस्क ज्यादा रहता है। अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करना चाहते हैं तो कभी कभी पिएं। गन्ने का जूस पीने के बाद मुंह जरूर वॉश करें।

Belly Fate: पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।