कहा जाता है कि पिछली सदी के लोगों की उम्र आज की सदी के लोगों के ज्यादा होती थी। इसकी मुख्य वजह थी पहले के लोगों का खान-पान और उनका रहन-सहन। पहले घरों में मिट्टी के बर्तनों में खाना बनता था लेकिन बदलते दौर में मनुष्य ने अपनी रसोई से लगभग सभी मिट्टी के बर्तनों को निकाल दिया। पहले मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाया जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ मिलावटी धातु के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। जिससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बताएगे तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या फायदे होते हैं और हमें तांबे के बर्तन में पानी क्यों पीना चाहिए।
जानकार बताते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से मनुष्य हमेशा जवान दिखता है। ये हमारे चेहरे की रंगत निहारते है साथ ही हमारे चेहरे को झुर्रियों से भी बचाता है। हमारे चेहरे से डेड स्किन निकल जाती है।
तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे शरीर को कई रोगों से भी बचाता है। तांबे में रखे पानी को पीने से गठिया रोग भी कम होता है। डॉक्टरों की माने तो तांबे के बर्तन में रखा पानी से जब शरीर में जाता है तो यूरिक एसिड कम करता है। यूरिक एसिड कम होने के कारण शरीर में गठिया रोग से होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से हमारे शरीर की त्वचा की होने वाली परेशानियां को भी दूर करता है। गर्मी के मौसम में हमारे चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं। अगर आप रात में तांबे के बर्तन में पानी रखेंगे और सुबह उठकप पीते हैं तो ये आपके शरीर की त्वचा की परेशानियों को दूर करता है।
जिन लोगों को दिल की समस्या है उनके लिए भी ये पानी पीना अच्छा माना जाता है। अगर आप रात में तांबें की बर्तन में पानी रखते हैं और सुबह पानी पीते हैं तो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। तांबे में रखें बर्तन का पानी पीने से खून की कमी के शिकार लोगों के लिए अच्छा होता है। देश में 30 साल की उम्र पार कर चुकी महिलाओं में एनीमिया पाया होता है। इसकी मुख्य वजह होती है खून की कमी। डॉक्टरों की माने तो कैंसर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना अच्छा रहता है।

