सूर्य ग्रहण को लेकर धर्म ग्रंथों और पुराणों में कई तरह की मान्यताएं हैं। पुराणों में कहा गया है कि चंद्र ग्रहण से अधिक सूर्य ग्रहण का असर होता है। इसलिए सूर्य ग्रहण पर शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिसे लोग आज भी मानते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि ग्रहण लगने के दौरान यदि आप खाते हैं तो इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा नग्न आंखों से ग्रहण को देखना आंखों को नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है-

आंखों को नुकसान पहुंचाता है: ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना आंखों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इससे निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों के रेटिना को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं इन हानिकारक किरणों के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है या फिर कई बार अंधापन की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसलिए सूर्य ग्रहण को हमेशा चश्मा लगाकर देखना चाहिए।

प्रेग्नेंसी को प्रभावित करता है: गर्भवती महिलाओं को कभी-कभी सूर्य ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा जाता है, क्योंकि यह बच्चे असामान्यताओं के साथ पैदा हो सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह सच है, लेकिन फिर भी, आप सावधान रहें।

पाचन शक्ति पर प्रभाव डालता है: कुछ लोगों का मानना है कि सूर्य ग्रहण आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से बचते हैं या फिर कुछ हल्का खाना खाते हैं जिसे आसानी से पचाया जा सके।

सुस्त या थका हुआ महसूस कर सकते हैं: आध्यात्मिक शोध के अनुसार, सूर्य ग्रहण से थकान या सुस्त की भावना पैदा हो सकती है। इस समय के दौरान बड़े निर्णय लेने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसका प्रभाव आपके मूड पर पड़ सकता है।