अपेंडिक्स एक आम बीमारी है और इससे कई लोग ग्रसित हैं। अपेंडिक्स पेट के दाहिनी ओर रहता है और डॉक्टर इसे ऑपरेशन कर के निकाल देते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल सनी लियोन को कुछ समय पहले अपेंडिक्स की समस्या थी। स्पील्ट्सविला 11 के दौरान उन्हें  पेट में तेज दर्द हुआ था और जांच होने पर पता चला था कि उन्हें अपेंडिक्स है। हालांकि अब सनी लियोन बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं।

अपेंडिक्स की समस्या 10 से 30 साल तक के लोगों को ज्यादा होती है। अपेंडिक्स हमारी आंत का एक छोटा सा हिस्सा होता है। यह एक पतली और छोटी ट्यूब होती है जिसकी लंबाई लगभग 2 से 3 इंच तक की होती है। अपेंडिक्स का काम शरीर में सेलूलोज को पचाने के लिए होता है।

अपेंडिक्स होने का कारण:
अपेंडिक्स छोटी और बड़ी आंत के मिलने वाली जगह पर विकसित होता है। इसका एक सिरा खुला और दूसरा बंद होता है। कई बार खाना खाते वक्त खाने का कण इसमें चला जाता है और दूसरा सिरा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाता है जिसकी वजह से अपेंडिक्स का दर्द उत्पन्न होने लगता है। समय रहते अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवा लेना चाहिए वरना इसके फटने का डर रहता है।

अपेंडिक्स के लक्षण:

पेट में तेज दर्द होना
पेट दर्द के कारण उल्टी होने लगना
अक्सर कब्ज की शिकायत होना
अचानक बुखार आ जाना
पेट में सूजन हो जाना
पेशाब करते वक्त दर्द या परेशानी होना
भूख ना लगने की समस्या

अपेंडिक्स से बचाव:

अपेंडिक्स के लक्षण दिखने पर आपको जांच करानी चाहिए क्योंकि इसके अलावा इसका कोई अन्य इलाज नहीं है। लेकिन यदि आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन करते हैं तो अपेंडिक्स होने की संभावना कम हो जाती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थो का अपेंडिक्स में फंसने की संभावना कम होती है।