Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के फिट एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। 53 की उम्र में भी वह काफी फिट हैं। उनकी फिटनेस का राज वर्कआउट और डाइट है। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान वर्कआउट क्यों करते हैं? हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वर्कआउट करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी।
उन्होंने अपनी उस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, ‘वर्कआउट सिर्फ ताकत बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए भी करना चाहिए।’ इस प्रकार सलमान अपनी ताकत के साथ-साथ अपने शरीर के लचीलेपन को भी बनाए रखते हैं और वर्कआउट पर उनका फोकस भी काफी अच्छा होता है।
आइए जानते हैं शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है:
स्ट्रेचिंग करें:
स्ट्रेचिंग करने से ना सिर्फ शरीर को दर्द से राहत मिलती है बल्कि लचीलापन भी बढ़ता है। लचीलापन बढ़ाने के लिए आप अपने फिटनेस ट्रेनर की भी मदद ले सकते हैं। वह आपको बताएंगें कि कौन सी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद होते हैं।
योगा करें:
रोजाना योगा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं योगा आपके शरीर के लचीलेपन को भी बढ़ाता है? योगा आपके शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ लचीलेपन को भी बढ़ाता है। योग के कई ऐसे आसन हैं जो आपके शरीर के लचीलेपन को बढ़ाते हैं।
सूर्य नमस्कार:
सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद योग होता है। इसमें 12 पोज होते हैं। हर पोज के अपने-अपने अलग फायदे होते हैं। यह शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। साथ ही आपको वार्मअप भी कर देता है। लचीलेपन को बढ़ाने के लिए आप रोजाना इसका अभ्यास करें।
बटरफ्लाई स्ट्रेच करें:
शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए बटरफ्लाई स्ट्रेच काफी फायदेमंद होता है। यह आपके गर्दन और पीठे के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करता है। लचीलेपन और ताकत को बढ़ाने के लिए आपको सही तरीके से इस पोज को करना आना चाहिए।
(और Health News पढ़ें)
