How to Get Rid of Period Pain: पीरियड के दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द (Periods Pain) से गुजरना पड़ता है। इस दर्द से बचने के लिए कई महिलाएं एलोपेथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाईयों का सहारा भी लेती हैं लेकिन फिर भी पीरियड का दर्द कंट्रोल नहीं हो पाता है। कहते हैं कि पीरियड का दर्द शारीरिक कमजोरी, हॉर्मोन असंतुलन (Hormone Imbalance), गर्भाशय में सूजन (Swelling in Uterus) और आयरन की कमी से दर्द होता है। ऐसे में यह माना जाता है कि डाइट में कुछ खास बदलाव कर पीरियड के दर्द से निजात पाने की कोशिश की जाए।
पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये फूड आइटम (Diet for getting Rid of Menstruation Pain)
नारियल का सेवन करें – पीरियड के दर्द से निजात पाने के लिए नारियल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि नारियल की तासीर गर्म होती है। इससे खून का बहाव बेहतर होने के साथ ही दर्द कम होता है। रोजाना थोड़ा नारियल खाएं। जब दर्द हो तब ज्यादा मात्रा में नारियल का सेवन करें।
अनार खाना है जरूरी – बताया जाता है कि आयरन की कमी की वजह से पीरियड के दौरान दर्द होता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की जाए। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। जिन महिलाओं को पीरियड में दर्द सहना पड़ता है उन्हें अनार खाना चाहिए।
काढ़ा पीने से मिलेगी राहत – पीरियड के दौरान दर्द ज्यादा होता है तो काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है। 100 ग्राम गुड़, एक चम्मच अजवायन और आधा चम्मच मैथी दाना को दो गिलास पानी में जालकर उबालें। पन्द्राह से बीस मिनट तक काढ़े को अच्छे से उबलने दें। जब काढ़ा एक गिलास से आधे गिलास जितना बचे तब उसे छानकर गिलास में डालकर पीएं। इससे जल्द राहत मिलती है।
हरी सब्जियों का सेवन है लाभकारी – हरी सब्जियां बहुत फायदेमंद होती है। इनमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, जिंक, फॉलिक एसिड और विटामिन होते हैं। हरी सब्जियों का रोजाना सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं जिससे पीरियड के दर्द से छुटकारा मिलता है।
