Prince Narula: प्रिंस नरूला ना सिर्फ Roadies 12 के विजेता रह चुके हैं बल्कि उन्होंने Splitsvilla 8 and Bigg Boss 9 भी जीती है। Splitsvilla 8 and Bigg Boss 9 के दौरान प्रिंस ने बताया कि वह खुद को कैसे फिट रखते हैं। प्रिंस ने बताया कि वह काफी दुबले हुआ करते थे और जब उन्होंने जिम ज्वाइन किया था तो उनका वजन 47 या 48 किलो थे। उन्होंने बोला जिम लगभग 3 महीने लगातार जिम करने के बाद उनका वेट 69 किलो हो गया था।

प्रिंस ने बताया कि जिन लोगों को जिम जानें की आदत होती है, वो दिन में एक बार जिम जरूर जाते हैं। अगर वह जिम नहीं जाते हैं तो उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है और उन्हें ऐसा लगता है कि उनका दिन पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर वह दिन में एक बार जिम नहीं जाते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है।

प्रिंस ने बताया कि वह अपने हैंगिंग स्ट्रिंग को 24 घंटे अपने साथ रखते हैं। अगर वह किसी ऐसी जगह शूटिंग करने जाते हैं जहां उन्हें जिम नहीं मिलता है तो वह इससे थोड़ी देर एक्सरसाइज करते हैं। इससे एक्सरसाइज करने पर पूरी बॉडी पार्ट्स का वर्कआउट हो जाता है। चाहे आपके हाथ हो, कंधा हो, बैक हो या फिर ट्राइसेप्स हो।

प्रिंस ने बताया कि फिट बॉडी के पांच चीजों को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। ये हैं वो पांच चीजें-

1. डेडिकेशन
2. हेल्दी डाइट
3. अच्छा कोच होना
4. चीजों की जानकारी होना
5. अपने शरीर की आवश्यकता को जानना, आप क्या खा रहे हैं या कितने मात्रा में खा रहे हैं उसे जानना

इन पांच चीजों को यदि आप नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो आप भी प्रिंस नरूला जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं। इन चीजों को फॉलो करने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बच पाएंगें। इसके अलावा आपकी बॉडी में स्टिफनेस भी आ जाएगी और आप अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भी आपके काम आएंगें।

(और Health News पढ़ें)