पूजा भट्ट बॉलीवुड की लोकप्रिय हस्ती हैं। आजकल वह फिल्मों में भले ही दिखाई न दे रही हों लेकिन फिल्म निर्देशन में वह लगातार सक्रिय हैं। 46 साल की उम्र में भी पूजा भट्ट एकदम फिट दिखती हैं। इसके पीछे वजह है उनकी डाइट और फिटनेस रूटीन। पूजा की सुबह नाश्ते में फलों के सेवन से शुरू होती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप उनकी डाइट से इन्सपिरेशन लेकर अपनी फिटनेस दुरुस्त रख सकते हैं। पूजा की डाइट में कुछ फल जरूर शामिल होते हैं। चलिए, जानते हैं कि इन फलों के सेवन के फायदे क्या हैं?

आम – गर्मियों में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल होता है। पूजा भट्ट के प्लेट का भी आम एक अहम हिस्सा है। यह विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर रखने में कारगर होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी आम बेहद फायदेमंद है। आंखों की सेहत के लिए भी आम का सेवन किया जा सकता है।

जामुन – पूजा भट्ट के पसंदीदा फलों में है जामुन। जामुन फल पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं इससे दूर रहती हैं। किडनी सहित पेट के अंदर के तमाम अंगों की सफाई के लिए जामुन बेस्ट है। इसके अलावा यह फेफड़ों की सेहत भी दुरुस्त रखता है। जामुन का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में यह डायबिटीज के उपचार में भी काम आ सकता है।

ब्लैकबेरीज – ब्लैक बेरी में इतना विटामिन सी होता है कि एक कटोरा अगर आप नाश्ते में इसे खाएं तो दिन भर के विटामिन सी की जरूरत का 35 प्रतिशत आपको इसी से मिल जाए। इसके अलावा यह विटामिन के और मैंगनीज का भी बेहतरीन स्रोत होता है। इससे आपका दिमाग दुरुस्त रहता है साथ ही मुंह की तमाम तकलीफें भी दूर रहती हैं।

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी – यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर उन चुनिंदा फलों में शामिल है जो कैंसर रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपकी नई त्वचा कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होते हैं। इसका खूब सेवन करने आपकी त्वचा हमेशा जवां दिखती है। इसके अलावा हाइड्रेशन में भी यह फल काफी फायदेमंद होता है।