दही का नाम भी उन तमाम खाने-पीने की चीजों में जुड़ गया है जिनमें शुगर की मात्रा पाई जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाली दही से बनी चीजों में भी शुगर होता है। दरअसल, यह बात हाल ही में सामने आई है। आमतौर पर दही को ‘अच्छे बैक्टीरिया’ का बेहतरीन स्रोत माना ही जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन, कैल्शियम, आयोडीन और विटामिन बी से भरपूर होती है, जिसकी वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इन सब के अलावा दही शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाने का भी काम कर रही है, आइए जानते हैं कैसे।
दरअसल, ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय और सरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं नें 2016 अक्टूबर और नवंबर में ब्रिटेन के पांच प्रमुख ऑनलाइन सुपरमार्केट में मिलने वाले दही और दही से बनी कम से कम 900 चीजों के पौष्टिक तत्वों की जांच की थी। इन सभी चीजों को 8 श्रेणियों में बांटा गया था। कम फैट और कम चीनी को यूरोपीय संघ नियामकों के मुताबिक बांटा गया। इसी स्टडी में पता चला कि नेचुरल और ग्रीक योगर्ट को छोड़ सभी श्रेणी के उत्पादों में चीनी की औसत मात्रा काफी ज्यादा थी।
शोधकर्ताओं के मुताबिक दही से बनी जिन चीजों को हेल्थ के लिए लाभदायक माना जाता था वह उतनी स्वास्थ्यवर्धक नहीं है। इनमें बच्चों के लिए दही से बने प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। यहां तक कि बच्चों के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स में सॉफ्ट डिंक्स के मुकाबले ज्यादा चीनी होती है। नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक 4 से 5 साल के बच्चों को एक दिन में 19 ग्राम यानी 5 क्यूब्स से ज्यादा चीनी नहीं देनी चाहिए। वहीं 10 से 7 से 10 साल के बच्चे 24 ग्राम शुगर ही पचा सकते हैं। जबकि इस मामले में केवल दही से बने 9 फीसदी प्रोडक्ट्स ही शामिल हो पाए हैं।
दही से बने इन प्रोडक्ट्स में शुगर की मात्रा इस प्रकार है-
डेजर्ट दही में – 16.4g ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
ऑर्गेनिक दही में – 13.1ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
फ्लेवर्ड दही में – 12ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
फलों वाली दही में – 11.9 ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स में -10.8 ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
डेयरी प्रोडक्ट्स में – 9.2 ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
ड्रिंक्स में – 9.1 ग्राम (प्रति 100 ग्राम)
नेचुरल और ग्रीक प्रोडक्ट्स में – 5 ग्राम (प्रति 100 ग्राम