लिवर हमारे शरीर का एक अनिवार्य अंग है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर खून को साफ रखने में मदद करता है। यदि यह खराब हो जाता है, तो आपको उन बीमारियों का सामना करना पड़ता है जो कभी-कभी घातक होती हैं। आपको भी ऐसी बातें जान लेनी चाहिए जिससे लिवर खराब हो सकता है और इनसे दूर रहें।
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा से बनाएं दूरी
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा इस समस्या का कारण बन सकते हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लिवर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इससे मोटापा भी बढ़ता है, जिसका लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है।
वजन को करें नियंत्रित
आपका बढ़ता वजन भी लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वजन बढ़ने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ जाती है, जो कभी-कभी लिवर की कोशिकाओं में जमा हो जाती है और उसे नुकसान पहुंचाती है। इसलिए व्यायाम करें और वजन पर नियंत्रण रखें।
दर्द निवारक गोलियां भी लिवर के लिए नुकसानदेह
पेनकिलर यानी दर्दनिवारक का भी लिवर पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप लंबे समय तक ऐसी दवाएं लेते हैं, तो लिवर खराब हो सकता है। डिप्रेशन की दवा भी कई बार इसका कारण बन जाती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई लेने की गलती ना करें।
लिवर को नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस के कारण लिवर में सूजन और क्षति हो जाती है। इसलिए हेपेटाइटिस का पता चलते ही तुरंत इसका इलाज कराएं। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो आपको लिवर कैंसर का भी खतरा हो सकता है।
फास्ट फूड से लिवर में हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
इसके अलावा फास्ट फूड भी इसका एक बड़ा कारण है। इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके लिवर में फैट को ब्लॉक कर देगा। जिससे लिवर की कार्य क्षमता कमजोर हो जाती है।
धूम्रपान लिवर के लिए साबित हो सकता है घातक
सिगरेट लिवर को भी नुकसान पहुंचाती है। सिगरेट लिवर को परोक्ष रूप से प्रभावित करती है। सिगरेट के धुएं में पाए जाने वाले जहरीले रसायन अंततः आपके लिवर तक पहुंच जाते हैं और लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा जो लोग ज्यादा समय तक शराब का सेवन करते हैं उनका लिवर फेल हो जाता है।