Natural Remedies for Skin Infection: बदलते मौसम की वजह से अक्सर लोगों को स्किन इंफेक्शन होने लगते हैं। कई बार इन पर दवाइयों का भी असर नहीं हो पाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है की स्किन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक उपायों का रुख किया जाए। बताया जाता है कि प्राकृतिक उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसलिए अक्सर लोग इंफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए प्राकृतिक उपायों का सहारा लेना पसंद करते हैं।

एलोवेरा जेल है रामबाण – स्किन के लिए एलोवेरा जेल को बहुत अच्छा माना जाता है। बताया जाता है कि किसी भी प्रकार के स्किन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल रामबाण का काम कर सकता है। स्किन के लिए एलोवेरा बहुत अच्छा साबित होता है। शरीर के जिस हिस्से पर स्किन इंफेक्शन हो उस पर एलोवेरा जेल लगाने से जल्द असर हो सकता है।

गुणकारी है हल्दी – अगर आप लंबे समय से स्किन इंफेक्शन से परेशान हैं तो दो चम्मच गुलाबजल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को ना बहुत गाढ़ा करें और ना ही बहुत पतला करें। इस पेस्ट को रोजाना स्किन इनफेक्शन पर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से एक से दो हफ्तों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। अगर आपको इससे स्किन पर गर्म महसूस हो तो इसमें गुलाबजल की जगह एलोवेरा जेल मिलाएं।

लाभकारी माना जाता है नारियल के तेल में कपूर – सौ ग्राम नारियल के तेल में पांच ग्राम कपूर मिलाकर गर्म कर लें। जब तेल ठंडा हो जाए तब इसे स्किन इंफेक्शन पर लगाएं। कोशिश करें कि लगभग हर दो घंटे बाद आप यह तेल इंफेक्टेड स्किन पर लगाएं। इस उपाय के नियमित इस्तेमाल से दो हफ्तों में फर्क दिखना शुरू हो जाता है। अगर आपकी स्किन पर स्किन इंफेक्शन की वजह से दाग-धब्बे आ गए हैं तो इससे वह भी दूर हो सकते हैं।

आक के पत्तों का रस है फायदेमंद – ऐसा बताया जाता है कि इंफेक्शन होने पर स्किन में बैक्टीरिया पनप जाता है ऐसे में उस बैक्टीरिया को मारने के लिए आक के पत्तों को अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि आप के पत्ते जहरीले होते हैं जिससे बैक्टीरिया मर जाता है।