मच्छरों की समस्या से हर कोई परेशान है। घर में हो या फिर किसी बाहरी जगह में हर कहीं मच्छरों का आतंक बना रहता है। इनके काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आपके घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसकी गंध मच्छरों के लिए घातक होती हैं। घर में ही इन तरकीबों को आजमा कर मच्छरों से निजात पा सकते हैं। सबसे फायदे की बात यह कि ये आपके हेल्थ को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। ऐसे ही कुछ टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं।

मच्छरों को भगाने का सबसे आसान तरीक है कि आप कपूर का एक टूकड़ा जला दें। इसको जलाने के बाद घर की खिड़की और दरवाजे 10 मिनट के लिए बंद कर दें। यही नहीं कपूर के साथ लौंग को किसी सूती कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में टांग दे ऐसा करने से भी मच्छर भाग जाते हैं। लहसून भी मच्छरों को भगाने में काफी मददगार होता है। लहसून का रस शरीर पर लगाने या इसका छिड़काव करने से भी काफी राहत मिलती है। बता दें कि लैवेंडर फूल की खुश्बू भी मच्छरों को भगाने के लिए असरदार होती है। लैवेंडर के तेल का छिड़काव पूरे कमरे में कर दें। इसके बाद देखेंगे कि मच्छर कुछ ही समय में काफी कम हो जाएंगें।

सरसो के तेल में आजवाइन का पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में किसा ऊंची जगह पर रख दें इस विधि को अपनाने से मच्छर थोड़ी ही देर में छूमंतर हो जाएंगें। जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भगाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।