अक्सर आपने खीरा खाने के फायदों के बारे में सुना होगा। गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन करने से कई तहर के फायदे होते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें पानी और घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मदद करने के लिए आदर्श बनाते हैं। खीरे में विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें फाइबर मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम और पोटेशियम सहित कई खनिज होते हैं। यह कई स्किन प्रॉब्लम्स, आंखों के नीचे की सूजन और सनबर्न जैसी समस्याओं से निजात पाने के काम आता है। लेकिन क्या आपने खीरे के नुकसान के बारे में सुना है? चलिए आज हम आपको खीरा के नुकसान के बारे में बताते हैं।

अधिक विटामिन सी : खीरे में अच्छे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन विटामिन सी के अधिक सेवन से उसकी प्राकृतिक एंटी एंटीऑक्सीडेंट की प्रकृति के खिलाफ प्रो-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता।

पेट की समस्या : खीरे का ज्यादा सेवन करने से किडनी की कार्यशैली प्रभावित होती है। इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट में ऐंठन और गैस। इसके अलावा खीरे का अधिक सेवन शरीर में सूजन की वजह बन सकता है। खीरे में पाए जाने वाले उच्च पोटेशियम तत्व की वजह से हाइपरकलेमिया की समस्या हो सकती है। हाइपरकलेमिया एक मेडिकल स्थिति है।

सांस की समस्या के लिए : खीरे के बारे में माना जाता है कि इसमें कूलिंग एफेक्ट अधिक होता है जो सांस की समस्या के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा साइनसाइटिस से पीड़ित लोग इसका सेवन करेंगे तो उनकी समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें खीरे से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए : गर्भवती महिलाओं को खीरे के सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन खीरे का अधिक सेवन करने से मूत्रत्याग के लिए बार-बार जाना पड़ सकता है। क्योंकि खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। प्रेगनेंट महिलाओं को बार-बार मूत्रत्याग के लिए जाना असुविधाजनक हो सकता है।

डायबिटीज के लिए : खीरे के बीज में कूक्रिबिटिन तत्व पाया जाता है। हालांकि कूक्रिबिटिन डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन खीरे का ज्यादा सेवन करने से यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइटिक संतुलन बाधित होता है।