आपने देखा होगा कई घरों में खाना खाने के बाद नहाने के लिए मना करते हैं। कई लोग इस पुरानी मान्यता या अंधविश्वास मानकर इग्नोर कर देते हैं तो कई लोग इसका पालन भी करते हैं। माना जाता है इससे पेट दर्द और कुछ अन्य समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बात के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या नहीं..? आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं और नहीं नहाना चाहिए तो क्यों?
खाना पचने की प्रक्रिया में ब्लड फ्लो की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से ब्लड फ्लो स्किन की तरफ होने लगता है ताकि शरीर का तापमान बना रहे। इसकी वजह से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, उसे ब्लड फ्लो नहीं मिल पाता।
देखें- जनसत्ता स्पीड न्यूज
हालांकि इसकी वजह से पेट में दर्द या बदहजमी भी नहीं होती, इसलिए खाने के तुरंत बाद न नहाने का नियम भी ठीक नहीं है। आप खाने के तुरंत बाद बेफिक्र नहा सकते हैं। इससे आपके पेट में दर्द नहीं होगा। नहाने में आप शावर ले सकते हैं, बाल्टी में पानी भरकर नहा सकते हैं या चाहे तो बाथटब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये सभी तरीके सुरक्षित है। लेकिन अगर आपको पहले से ही बदहजमी हो रही है, या खाना खाने के बाद अक्सर बदहजमी हो जाती है तो आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी से आप दूर ही रहें। वहीं खाने के बाद स्वीमिंग नहीं करनी चाहिए। इस तरह की एक्टीविटी से आपके हाजमे पर असर पड़ सकता है।