Tips to boost oxygen level: हाल के दिनों में कोविड-19 के दंश भारत झेल रहा है, लोगों को ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसके कारण कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठ चुके हैं। पिछले करीब सप्ताह भर से कोरोना संक्रमितों के नए 3 लाख मामले सामने आ रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण घबराए मरीजों के परिजन ऑक्सीजन को घर में भी स्टोर कर रहे हैं जो कि गलत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक हेल्दी व्यक्ति में ऑक्सीजन का नॉर्मल लेवल 95 से 100 के बीच हो सकता है। 95 से कम ऑक्सीजन इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति के फेफड़ों में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार इम्युनिटी कम होने के कारण शरीर में छोटी परेशानी होने से भी सेहत खराब हो सकती है। अधिक उम्र के लोगों में फेफड़ों की कार्य क्षमता जवानों की अपेक्षा कम होती है। ऐसे में उन्हें कोई और बीमारी का खतरा भी हो सकता है। एक शोध के अनुसार 25 साल की उम्र तक फेफड़ों का पूरा विकास हो जाता है और अगले 10 साल सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन फिर धीरे-धीरे कार्य प्रणाली कमजोर होने से सांस संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं।
प्रोनिंग से बढ़ाएं शरीर में ऑक्सीजन लेवल: पिछले कुछ दिनों से प्रोन पोजीशन को ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मददगार माना जा रहा है। पर आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को इसे करने से बचना चाहिए। थ्रॉम्बोसिस, हृदय रोग, रीढ़ से संबंधित परेशानियों से ग्रस्त लोगों को इसे करने से बचना चाहिए। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और आधे घंटे तक उसी पोजिशन में रहें। ध्यान रखें कि खाने के एक घंटे बाद ही इसे करें।
क्या हैं दूसरे उपाय: शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ होना भी जरूरी है। फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये फेफड़ों के लिए फायदेमंद है। बता दें कि जो लोग स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं उनके लिए भी फलों का सेवन लाभकारी है। तरबूज, केला, सेब, संतरा और सेब खाएं इससे लोगों की ब्रीदिंग कैपेसिटी बढ़ती है।
इसके अलावा, एरोबिक एक्सरसाइज, ब्रिस्क वॉकिंग, रनिंग, डांसिंग करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा, बेली ब्रीदिंग भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।

