Hrithik Roshan’s sister Sunaina disease: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन बायपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से जूझ रही हैं। रोशन परिवार काफी परेशान है और स्ट्रेस में भी है। सुनैना कि इस बीमारी के बारे में लगभग हर किसी को पता है। 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान सुनैना अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बताया था। उन्होंने बताया था कि यह बीमारी उन्हें मेनिन्जाइटिस, वजन और कैंसर से जंग के साथ ही पुरुषों के साथ असफल रिश्ते के कारण हुई थी। काफी वक्त तक वह डिप्रेशन में भी रही थी।
क्या होता है बायपोलर डिसऑर्डर?
बायपोलर डिसऑर्डर एक प्रकार की मानसिक बीमारी है। इस बीमार में लोगों को तेजी से गुस्सा आ जाता है या फिर तुरंत से उत्तेजित हो जाता है। यह बीमारी लगभग 100 में एक इंसान को जीवन में कभी ना कभी होता है। बायपोलर डिसऑर्डर कम उम्र में ही होता है। इस बीमारी में कभी इंसान बेहद दुखी महसूस करने लगता है तो कभी बेहद खुश हो जाता है।
क्यों होता है बायपोलर डिसऑर्डर?
– बायपोलर डिसऑर्डर आनुवांशिकता के कारण होता है। यदि परिवार के किसी सदस्य को यह बीमारी है तो आगे के जेनेरेशन को होने की संभावना होती है।
– दिमागी केमिकल असंतुलित हो जाने के कारण भी बायपोलर डिसऑर्डर होने की संभावना बढ़ जाती है।
– यदि आस-पास का माहौल सही नहीं रहता है या फिर कोई दर्दनाक हादसा हो जाता है तो भी बायपोलर डिसऑर्डर से इंसान ग्रसित हो सकता है।
बायपोलर डिसऑर्डर के लक्षण:
– इस बीमारी के लोग ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं।
– बायपोलर डिसऑर्डर के लोग अपने ख्यालो में खोए रहते हैं और किसी भी प्रकार का ख्याल मन में लाते रहते हैं।
– नींद ना आने की समस्या से भी परेशान रहते हैं।
– अत्यधिक एल्कोहल पीने से भी यह डिसऑर्डर की समस्या हो जाती है।
– हमेशा चिड़चिड़ापन महसूस करना
– कभी भी मूड में बदलाव आ जाना
बायपोलर डिसऑर्डर का निदान:
– अपने शरीर में होने वाले बदलाव पर ध्यान रखना
– अपनी परेशानी के बारे में अपने डॉक्टर को बताना और उनकी सही सलाह का पालन करना
– अपने मूड का हमेशा ध्यान रखना
– संकेत या लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना
बायपोलर डिसऑर्डर को कैसे कंट्रोल में रखें:
– जितना कम हो सके तनाव लेने की कोशिश करें।
– एल्कोहल या फिर धूम्रपान से जितना हो सके बचने की कोशिश करें।
– रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी जरूर करें। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगे।
– अपनी डाइट में हेल्दी फलों औ सब्जियों को शामिल जरूर करें।
(और Health News पढ़ें)