ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाय के शौकीन होते हैं और सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं। लेकिन कई बार आपकी चाय पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। चाय से गैस या अपच की समस्या आम है, लेकिन आज हम आपको ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आप न सिर्फ फ्रैश महसूस करेंगे बल्कि वजन घटाने और डायबिटीज जैसी समस्या में भी फायदा होगा। हम बात कर रहे हैं प्याज की चाय के बारे में। प्याज की चाय, प्याज के छिलके से बनती है। इसमें क्वेरसेटिन नाम का पिग्मेंट होता है जिसके कई सारे फायदे हैं। ये खून का थक्का बनने से रोकता है जिससे हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है। इसके अलावा अगर नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो प्याज की चाय बहुत फायदा करती है। आइए जानते हैं प्याज की चाय के फायदे और बनाने की विधि।
प्याज की चाय बनाने की विधि इस प्रकार है : प्याज की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज को छील लें और धोकर बारीक काट लें। अब एक कप पानी में प्या के कटे टुकड़े डालकर उबाल लें। इस में नींबू का रस और ग्रीन टी मिला लें। इसके अलावा स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं। तैयार है आपकी स्वास्थ्यवर्धक प्याज की चाय।
प्याज की चाय के फायदे इस प्रकार हैं-
डायबिटीज : प्याज की चाय का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को राहत मिलती है। प्याज, ग्लूकोज प्रतिक्रिया को बेहतर करके इन्सुलिन रेजिटेंट को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को फायदा होता है।
कैंसर में भी लाभकारी : कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी प्याज की चाय का सेवन लाभदायक होता है। इसमें कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने और कोलोन कैंसर को ठीक करने की क्षमता होती है। प्याज में मौजूद घुलनशील फाइबर, त्वचा और आंत के टॉक्सिन को बाहर निकालकर कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।
वजन कम करना : अगर इस चाय को लगातार 2 हफ्ते पीया जाए तो यह बॉड़ी के सभी फैट को खत्म कर आपको स्लिम ट्रिम फिगर दे सकती है और आपका वजन कम हो सकता है। इस चाय को पीने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है और हमारी पेट इंफेक्शन से बचा रहता है।
नींद की समस्या : जिन लोगों को नींद कम आती है उनके लिए प्याज की चाय का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है।
सर्दी, खांसी और जुकाम में फायदेमंद : प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो सर्दी-जुकाम से बचाता है। अगर बुखार, सर्दी, खांसी या जुकाम हो तब इस चाय को पीने से राहत मिलती है।
