कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो लीवर बनाता है। आपके शरीर को इसकी जरूरत होती है, ये जरूरत के अनुसार ही बने तो शरीर के लिए लाभदायक होता है। शरीर में कोशिकाओं की अंदर जो चिपचिपापन होता है उसे ही कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। हम जो खाना खाते है उससे भी कोलेस्ट्रॉल आता है। शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल होने से ये कोशिकाओं में जमना शुरू कर देता है जो शरीर में कई तरह की समस्याओं को जन्म देता है। इसके बढ़ने से हार्ट की बीमारियां और हार्ट अटैक जैसी समस्या भी हो सकती है। कई बार हमे पता नहीं लगता है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है या नहीं, जिसके कारण बाद में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढे़ होने के क्या लक्षण हो सकते हैं और उसे ठीक करने के घरेलू उपाय क्या हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण-
– जल्दी थकान होना और चलने पर सांस का फूलना।
– ब्लड प्रेशर अधिक रहना।
– ये समस्या जेनेटिक भी हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय-
– वजन को कंट्रोल में रखें। वजन बढ़ना आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है।
– सुबह-शाम एलोवेरा और आंवला के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।
– रोजाना एक ग्लास दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
– अगर कोलेस्ट्रॉल अधिक बढ़ा हुआ हो तो रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए।
– संतरा, अंगूर, नींबू, सेब, कीवी, अनार जैसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनमे फाइबर की मात्रा अधिक होती है। रेशेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
– प्याज का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है. एक चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन रोजाना करना चाहिए।
– रोजाना ओट्स का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। इसमें घुलने वाला फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में मदद करता है।
– कोलेस्ट्रॉल अधिक होने पर नारियल का तेल प्रयोग करना चाहिए। ये शरीर में जमता नहीं है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम बनता है।
– जंक फूड और ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए। अधिक ऑयली फूड का सेवन करना हानिकारक होता है।

