Hot Water Benefits: गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दी-जुकाम से लेकर अस्थमा और साइनस तक के लिए गर्म पानी लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट दर्द के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। कई लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन कई लोग सिर्फ गर्म पानी ही पीना पसंद करते हैं। गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी और भी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि गर्म पानी पीना कैसे और क्यों फायदेमंद होता है।
पेट दर्द से राहत दिलाता है: ठंडे पानी की तुलना में, गर्म पानी हमारे पेट को कम स्टीमुलेट करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में डाइजेस्टिव एंजाइमों पर कम प्रभाव डालता है। इसके अलावा, यह गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल वॉल में केशिकाओं का विस्तार करता है और ब्लड फ्लो को तेज करता है, एक प्रक्रिया जो नमी और पोषक तत्वों के अवशोषण को तेज करके पाचन में सुधार करती है। जब भी पेट दर्द महसूस हो तो जल्द से जल्द पानी पी लें। इससे आपको राहत मिलेगी।
दर्द कम करता है: गर्म पानी सबसे अच्छी दवा है, यह सिरदर्द और पेट दर्द को कम कर सकता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। साथ ही पेट में ऐंठन को कम करता है।
बेहतर नींद प्रदान करता है: शोध के अनुसार, एक कप गर्म पानी पीने से हमारे शरीर और नसों को आराम मिलता है जिससे नींद बेहतर होती है और रात को बीच में जागने से बचाता है। इस प्रकार, हम अगले दिन अधिक ऊर्जावान भी रहते हैं।
आंत को साफ करता है: यह हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। पाचन में सुधार कर सकता है। हालांकि, ठंडा पानी हमारे पेट और आंतों को भोजन में तेल को अवशोषित करने के लिए कठिन बनाता है, इसके परिणामस्वरूप हमारी आंतों में फैट का जमाव हो जाता है, जिससे पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। इसलिए गर्म पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है।
सही तरीके से गर्म पानी कैसे पीएं?
1) रोजाना सुबह उठने के बाद पिएं: यह आपके अंगों को राहत दिलाने में मदद करता है और शरीर के टॉक्सिंस को फ्लशआउट कर देता है।
2. रोजाना 1 से 1.5 लीटर पानी पिएं: कम पानी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए रोजाना 1 से 1.5 लीटर पानी जरूर पिएं।
3. नहाने के बाद पानी पिएं: नहाने के बाद पानी पीने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
(और Health News पढ़ें)
