फलों का राजा कहे जाने वाला आम का सीजन सामने है। गर्मियों में आम लोगों का सबसे पसंदीदा फल होता है। आम खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि इसके सेहत संबंधी ढेर सारे फायदे भी होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने, वजन बढ़ाने, एनीमिया और लू से बचाने में आम बेहद असरदार फल है। इसमें काफी मात्रा में पाचक एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। स्किन पर मुहांसे हटाने और ग्लो लाने के लिए भी आम खाया जा सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक आम में मौजूद विटामिन ई यौन स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आम खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं।
आम के फायदे –
कोलेस्ट्रॉल कम करने में – रोज आम खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। आम में पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो सीरम कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होता है।
वजन बढ़ाने में – जो लोग वजन बढ़ाने की कोशिश में हैं उनके लिए आम का सेवन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके 150 ग्राम मात्रा में तकरीबन 86 कैलोरी पाई जाती है। यह आसानी से पच भी जाती है। इसमें स्टार्च भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाकर वजन वृद्धि में मदद करता है।
एनीमिया में – आम आयरन से भरपूर फल होता है। शरीर में आयरन की कमी की वजह से एनीमिया की समस्या होती है। ऐसे में नियमित रूप से आम का सेवन करना एनीमिया से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
गर्भावस्था में – आम में आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है। गर्भावस्थ में महिलाओं के शरीर को ज्यादा मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। ऐसे में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आम का नियमित सेवन किया जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में – आम में काफी मात्रा में बीटा-कौरोटिन मजबूत होता है। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। आम शरीर से टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसमें विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
हीट स्ट्रोक से बचाव – हीट स्ट्रोक से बचाव में कच्चे आम के फायदों के बारे में कौन नहीं जानता। पानी के साथ कच्चे आम का जूस बनाकर पीने से शरीर ठंडा रहता है और हीट स्ट्रोक यानी कि लू से बचाव करने में मदद मिलती है।
