कीवी फल एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट समेत बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह फल इंफेक्शन से सुरक्षित रखता, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक है। हलके भूरे रंग का चीकू सा दिखने वाला रोएंदार कीवी, एक पहाड़ी फल है। सबसे पहले चीन में इसे उगाया जाता था, जहां से ये न्यूजीलैंड पहुंचा और आज विश्व भर में इसकी कई किस्में हैं। इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कीवी फल अर्थराइटिस की शिकायत को दूर करता है और शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में कारगर है। बताया जाता है कि 100 ग्राम कीवी में 61 कैलोरी, 14.66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 1 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फाइबर, 25 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जो लोग इसका नियमित सेवन करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलता है। आइए आज हम आपको उन 5 बीमारियों के बारे में बताते हैं जिनमें कीवी का सेवन काफी लाभदायक माना गया है-

हार्ट प्रॉब्लम: कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। रोजाना 2 से 3 किवी खाने से ब्लड क्लाटिंग और ट्राइग्लिस्राइड्स कम हो जाती है।

डायबिटीज: डायबिटीज की समस्या के लिए भी कीवी का फल किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता। यह शरीर से शुगर लेवल को कम करके उसे नियंत्रित रखने में सहायता करता है। किवी में ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता है। इसका ग्लासीमिक लोड 4 है, जिस कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए सुरक्षित है।

आंखों के लिए : कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां हो सकती हैं। इसमें मौजूद ल्यूटिन तत्व हमारी स्किन और टिशूज को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने से पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी अच्छी रखता है।

स्किन प्रॉबल्म्स: कीवी फल न सिर्फ स्वादिष्ट और पोषक तत्व युक्त फल है बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई स्किन के सेल्स को मरने नहीं देते, तरोताजा बनाए रखते हैं।

कब्ज: किवी फ्रूट एक्टिनिडेन, एक प्रोटीन घोलने वाला एंजाइम होता है जो भोजन पचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा हो सकता है। वहीं कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया भी दुरुस्त रखता है।