घुटनों का दर्द एक ऐसी परेशानी है जिससे करोड़ों लोग जूझते रहते हैं। कई बार ये दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि हमारी रोजमर्रा की एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है। ज्वाइंट पेन होने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं जैसे जोड़ों में सूजन होना, कार्डिलेज का घिस जाना, बढ़ता वजन और सेडेंट्री लाइफस्टाइल की वजह से जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। लम्बे समय तक बैठे रहने से हमारे मसल्स वीक हो जाते हैं और बॉडी का सारा दबाव घुटनों पर पड़ता है जिससे घुटने कमजोर हो जाते हैं।

घुटनों में दर्द चाहे किसी भी कारण से हो लेकिन ये डेली लाइफ को बेहद प्रभावित करता है। जोड़ों और घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग ट्रेडिशनल मेडिसिन की तरफ रुख कर रहे हैं। अक्सर लोग जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए हल्दी का दूध,अश्वगंधा और कुछ खास जड़ी बूटियों का सेवन करते हैं।

जोड़ों के दर्द का इलाज करने के लिए अक्सर हम लोग पेन किलर का सेवन करते हैं जिनसे कुछ वक्त के लिए आराम मिल जाता है लेकिन फिर परेशानी जस की तस बनी रहती है। आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया घुटने के दर्द को दूर करने में पेनकिलर का सेवन बिलकुल कारगर नहीं है। एक्सपर्ट ने बताया अगर आप घुटनों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आप एक खास अनाज का सेवन करें। जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें सूजन और दर्द को कंट्रोल करने वाले गुण मौजूद हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि जौ कैसे घुटनों के दर्द को दूर करती है और जोड़ों की सूजन से आराम दिलाती है।

जौ का सेवन कैसे घुटनों के दर्द का इलाज करता है?  

जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट,फाइबर और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये खास और हेल्दी अनाज पाचन में सुधार करता है और सूजन को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से ज्वाइंट पेन का असरदार तरीके से इलाज होता है। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हड्डियों और कार्टिलेज को मजबूत करते हैं। ये मिनरल्स बोन्स को हेल्दी रखने और उन्हें मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी होते हैं।

जौ का सेवन कैसे करें

जौ का सेवन करने के लिए आप 50 ग्राम जौ या एक मुट्ठी जौ के दाने लें। इन दानों को एक गिलास पानी में 10-12 घंटों के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इस जौ को पानी के साथ एक बर्तन में डालें और उसे 15 मिनट तक पकाएं। जब ये उबल जाए तो इसे गैस से उतार लें और उसे फिर से 5-6 घंटों के लिए ढ़क कर रख दें। लगभग 6 घंटों बाद इस पानी को छान लें और उसका सेवन करें। इस पानी का सेवन आप दिन में एक बार करें आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

मेडिकल साइंस के मुताबिक जौ कैसे घुटनों के दर्द की दवा है?

जौ में बीटा ग्लूकन्स,मैग्नीशियम,फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो न सिर्फ बॉडी की सूजन को कंट्रोल करते हैं बल्कि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत भी करते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपको ग्लूटन से एलर्जी है या सीलिएक डिजीज है तो आप को जौ का सेवन किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए। सीलिएक डिजीज में इसका सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको कोई क्रोनिक बीमारी है और आप उसका इलाज कर रहे हैं तो आप इसका सेवन नहीं करें। प्रेग्नेंस महिलाएं और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं इसका सेवन नहीं करें। 

Vitamin Deficiencies and Cracked Heels: बॉडी में इन 3 विटामिन की कमी से फटने लगती हैं एड़िया, स्किन सूखकर बन जाती है पापड़, डॉक्टर ने बताया रिकवरी का तरीका। आप भी फटी एड़ियों का इलाज करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें और तरीका पढ़ लें।