Health Horoscope Today, Rashifal Today (आज का स्वास्थ्य राशिफल) 12 March 2020: मेष: इस राशि वाले आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना कर सकते हैं। सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए आप योग और एक्सरसाइज करें। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इस राशि वाले आज तनाव कम लेने की कोशिश करें। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

वृषभ: इस राशि वाले भी आज छोटी-मोटी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपना ध्यान रखेंगे तो आप जल्द ठीक हो जाएंगें।

मिथुन: आज आप बिल्कुल फिट रहेंगे। किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं होगी। ऐसे में अपने दिन का खुलकर आनंद उठाएं और अपनों के साथ समय बिताएं।

कर्क: आज यदि आप अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएंगें तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

सिंह: आज आप स्वस्थ रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद आप अपना पूरा ध्यान रखें। कोई भी लापरवाही आपके हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होगा।

कन्या: इस राशि वाले आज सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अपना खास ध्यान रखें और कुछ चीजों से खुद को बचाने की कोशिश करें।

तुला: आज आप मानिसक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए ऐसी चीजों से खुद को दूर रखें जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो।

वृश्चिक: आज आपके परिवार के किसी खास को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप उनका ध्यान रखें।

धनु: जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की परेशानी है, वो आज जितना हो सके उतना आराम करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

मकर: आज आपको सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी भी तनाव से खुद को पूरी तरह दूर रखें।

कुंभ: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा जिसके कारण आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। लेकिन काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: आज आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन शारीरिक दर्द एवं पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अपना पूरी तरह ध्यान रखें।