Health Horoscope Today, Rashifal Today (आज का स्वास्थ्य राशिफल) 11 March 2020: मेष: इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें और कोई लापरवाही ना करें। इसके अलावा हेल्दी और फिट रहने के लिए योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें। यह ना सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने में मदद करेगा। कोई भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

वृषभ: आज आप पेट से सम्बंधित रोगों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। कोई भी परेशानी हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मिथुन: जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्या है, वह अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। जितना हो सके उतना आराम करें। आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

कर्क: इस राशि वाले आज मानिसक रूप से परेशान रह सकते हैं। लेकिन शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

सिंह: आपके अंदर ऊर्जा रहेगी, जिसके कारण आप बिल्कुल फिट और रहेंगे। साथ ही आपका काम में भी मन लगेगा। अपनों के साथ समय बिताएं।

कन्या: आज आपको पेट दर्द और सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान
रखें।

तुला: इस राशि वाले आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में जितना हो उतना तनाव और चिंता से खुद को बचाएं।

वृश्चिक: आज आपको काम का बोझ परेशान कर सकता है और इसके चलते आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अपना ध्यान रखें।

धनु: आज आप बिल्कुल फिट रहेंगे। ऐसे में अपने समय का आनंद उठाएं और अपनों के साथ समय बिताएं।

मकर: इस राशि वाले मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। इसलिए तनाव और चिंता कम लें। इतना ही नहीं अपनी सेहत का पूरी तरह ध्यान रखें और आराम करने की कोशिश करें।

कुंभ: आज आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। वरना शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। छोटी सी भी परेशानी आपके स्वास्थ्य को और बिगाड़ सकती है।

मीन: आज आपको छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए अपना ध्यान रखें और आराम करने की कोशिश करें।