किशमिश का पानी हैरान कर देना वाला एक शक्तिशाली हेल्थ टॉनिक है जिसे किशमिश को रात भर भिगोकर बनाया जाता है। किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो ओवर ऑल बॉडी को हेल्दी रखते हैं। सुबह दिन की शुरुआत किशमिश के पानी से की जाए तो बॉडी में ताजगी आती है, बॉडी एनर्जेटिक रहती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो लिवर की सेहत दुरुस्त रहती है।
स्किन से लेकर बॉडी तक की सफाई करने वाला ये ड्रिंक ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। किशमिश के पानी से दिन की शुरुआत करना एक नेचुरल, आजमाया हुआ और सिद्ध तरीका है।
होम्योपैथिक डॉक्टर लोकेंद्र गौड़ ने बताया रोजाना किशमिश का पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है, बॉडी की कमजोरी और थकान दूर होती है और एनीमिया का उपचार होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किशमिश के पानी का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
क्रोनिक कब्ज का भी होता है इलाज
किशमिश के पानी का सेवन करने से कब्ज का भी इलाज होता है। ये पानी पाचन में सुधार करता है और पुराने से पुराने कब्ज को भी तोड़ता है। किशमिश का पानी एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो मल को नरम करके और कब्ज को रोककर पाचन में सहायता करता है। किशमिश को भिगोने से जो पोषक तत्व निकलते हैं वो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं और मल त्याग को विनियमित करने में मदद करते हैं। खाली पेट किशमिश का पानी पीने से मल त्याग सुचारू रूप से होता है और पूरे दिन पेट फूलने और अपच की संभावना कम हो जाती है। नियमित सेवन से आंत के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं।
सूजन करता है कंट्रोल
किशमिश के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कंट्रोल करते हैं। इस पानी का सेवन करने से बॉडी के किसी भी हिस्से में होने वाली सूजन कंट्रोल रहती है।
एनीमिया का करता है उपचार
किशमिश आयरन का एक समृद्ध स्रोत है जो ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। किशमिश का पानी पीने से इसका स्तर काफी हद तक सुधर सकता है क्योंकि भिगोने से आयरन का अवशोषण आसान हो जाता है। एनीमिया से पीड़ित या कम आयरन वाले व्यक्तियों में यह पेय नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आना जैसे लक्षण कम हो जाते हैं।
स्किन की रंगत में करता है सुधार
किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन की हेल्थ को दुरुस्त करता है और स्किन की रंगत में सुधार करता है। एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं, जो समय से पहले बुढ़ापा, झुर्रियां और डल स्किन से बचाव करते हैं।
वजन रहता है कंट्रोल
किशमिश का पानी बहुत कम कैलोरी वाला, पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिक है जो वजन कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। सुबह इसे पीने से मेटाबॉलिज्म उत्तेजित होगा जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न होगी। फाइबर पेट भरे होने का एहसास देता है और खाने की भूख को कम करता है।
गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।