Harad ka pani: हाई यूरिक एसिड की समस्या तब शुरू होती है जब शरीर प्यूरीन नहीं पचा पाता है। दरअसल, जब आप प्रोटीन से भरपूर फूड्स को खाते हैं तो इससे प्यूरिन निकलता है। जब शरीर इसे पचा नहीं पाता तो ये हड्डियों के बीच जमा होने लगता है और फिर हाई यूरिक एसिड की समस्या का कारण बनने लगता है। ऐसी स्थिति में जरूरत होती है कुछ ऐसे चीजों के सेवन कि जो कि शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ा सके और फिर इस समस्या में कमी लाए। हरड़ का सेवन इस काम में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं पूरे शरीर पर आप इसका व्यापक असर देख सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फिर पीने के फायदे।
हाई यूरिक एसिड में कैसे पिएं हरड़ का पानी-How to have harad ka pani for high uric acid
अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो आप हरड़ का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि तवे पर हरड़ रखकर इसे भून लें और फिर इसे कूट लें। इसमें काला नमक मिलाएं और इसे पीस लें। इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें ये पाउडर मिला लें। नींबू का रस मिलाएं और 1 चम्मच शहद मिलाएं। सबको मिलाकर इस पानी को पी जाएं।
हाई यूरिक एसिड में हरड़ का पानी पीने के फायदे-Harad ka pani peene ke fayde for high uric acid
प्यूरीन मेटाबोलिज्म को तेज करता है
जब आप हरड़ का पानी पीते हैं तो ये प्यूरिन पचाने की गति को तेज कर देता है जिससे प्यूरीन के कण हड्डियों में जमा नहीं होते है और न ही ये गाउट की समस्या का कारण बनते हैं। इसके अलावा ये शरीर के टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ शरीर से प्यूरिन को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इस प्रकार से हरड़ का पानी प्यूरीन मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है।
एंटी इंफ्लेमेटरी है हरड़
हरड़ एक एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व है जो कि सूजन को रोकने में मददगार है। जब आप हरड़ का पानी पीते हैं तो ये हड्डियों में सूजन को कम करता है और फिर दर्द से बचाता है। इसके अलावा ये जोड़ों में होने वाली समस्या को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, हरड़ का पानी पेट समेत शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद है। तो इन तमाम कारणों से आपको हरड़ का पानी पीना चाहिए।
