Giloy Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए लोगों को सबसे जरूरी अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव लाने की जरूरत है। जंक फूड्स, मसालेदार या फिर अधिक ऑयली खाना खाने के बजाय हेल्दी फूड्स खाएं। ऐसे में गिलोय एक बेहतरीन आर्युवेदिक उपाय है जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। डेंगू और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी कारगर होता है। गिलोय में फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक जैसे और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा गिलोय शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है। आइए जानते हैं गिलोय के स्वास्थ्य लाभ-
डेंगू के लिए: गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटेशियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डेंगू एक घातक बीमारी है जिसके होने से प्लेटलेट्स में गिरावट आने लगती है। ऐसे में गिलोय का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट भी तेजी से बढ़ता है और डेंगू के कारण होने वाली परेशानी को भी दूर करने में मदद करता है।
डायबिटीज के लिए: गिलोय में जिंक, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा गिलोय डायबिटीज के लक्षणों को भी कम करता है।
पाचन बेहतर करता है: कई लोगों को पाचन संबंधित समस्या रहती है। कब्ज, दस्त, एसिडिटी के कारण भी कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में गिलोय उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। गिलोय में मौजूद पोषक तत्व पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। आधा ग्राम गिलोय पाउडर को आंवले के पाउडर के साथ मिलाकर खाने से पाचन बेहतर रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है: गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। गिलोय किडनी और लीवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फ्लश आउट करता है और खून को भी साफ करने में मदद करता है। नियमित रूप से गिलोय का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने के लिए गिलोय फायदेमंद होता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।

