मांसाहार के मुकाबले शाकाहार को अक्सर कमतर समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मसल्स वाली बॉडी शाकाहार खाकर नहीं बनाई जा सकती है। इसके अलावा भी शाकाहार को लेकर कई तरह की धारणाएं लोगों के मन में होती हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि शाकाहार खाने वाले लोग दुबले-पतले होते हैं। उनका वजन नहीं बढ़ सकता। इसके अलावा बहुत से लोगों को लगता है कि शाकाहार बहुत बोरिंग फूड होता है। इसमें ज्यादा ऑप्शन नहीं होते। ये सारी बातें वेजिटेरियन लोगों को काफी निराश करती हैं। जबकि इनमें से सभी मिथक सही नहीं हैं। आज हम आपको शाकाहार से जुड़े 5 ऐसे मिथकों के बारे में बताने वाले हैं जो पूरी तरह गलत हैं।
1. शाकाहार से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता – मांस प्रोटीन का एकमात्र स्रोत नहीं है। वास्तव में एल्कोहल और शुगर को छोड़कर सभी खाद्य पदार्थों में प्रोटीन कुच न कुछ मात्रा में होता है। आधे कप बीन्स में भी एक औंस मीट के बराबर प्रोटीन होता है। शाकाहार से प्रोटीन प्राप्त करने के लिए आपको उन खाद्य पदार्थों के सेवन की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी जिनमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जैसे – पालक, नट्स, बीन्स, दूध इत्यादि।
2. वर्कआउट में परेशानी होती है – यह मिथ भी सही नहीं है। टेनिस स्टार वीनस विलियम्स और खिलाड़ी कार्मेलो एंथनी मांस नहीं खाते। फिर भी दोनों अपने-अपने खेल में शीर्ष पर हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्कआउट या फिटनेस पर शाकाहार या मांसाहार से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
3. शाकाहार वजन घटाने की गारंटी है – सभी वेजिटेरियन लोग स्लिम नहीं होते। ऐसे में जाहिर है कि यह बात भी सही नहीं है। हाइली प्रोसेस्ड वेज फूड्स वजन में कमीं नहीं लाते बल्कि ये आपको फिट रखने में मदद करते हैं।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए शाकाहार सुरक्षित नहीं – एक्सपर्ट्स का कहना है कि शाकाहार करने वाली गर्भवती महिलाएं मोटापे का शिकार होने से बच जाती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी उनमें नहीं होता। इस दौरान उन्हें नट्स, नट्स बटर, ड्राइ फ्रूट्स, सोयाबीन आदि का सेवन करना चाहिए।
5. वेजिटेरियन खाना महंगा है – बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि शाकाहार नॉन-वेज से महंगा होता है। जबकि ऐसा नहीं है। वेज ग्रॉसरीज मांस से कम महंगी होती है। हालांकि, ताजी सब्जियां महंगी होती हैं लेकिन इसका भी उपाय है। अगर आप ताजी महंगी सब्जियां नहीं खरीद सकते तो आप फ्रोजन प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।