Fatty Liver Foods to avoid: लिवर शरीर का प्रमुख अंग है जो कई बॉडी फंक्शन्स को निभाता है। ऐसे में इसका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। स्वस्थ और संतुलित डाइट फॉलो करें, साथ ही व्यायाम को भी तरजीह दें। बता दें कि खाना पचाने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने, संक्रमण से लड़ने, शुगर कंट्रोल करने, फैट कम करने और प्रोटीन के प्रोडक्शन में लिवर अहम भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब लिवर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो वो अपने सभी कार्यों को ठीक से कर पाने में असमर्थ हो जाता है।
बता दें कि जब लिवर में 5 फीसदी से अधिक हिस्सा वसा से भरा हो तो लोगों को ये बीमारी हो सकती है। इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। मरीजों को कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए –
मूंगफली: प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत मूंगफली स्वास्थ्य फायदों से भरपूर होता है। हालांकि, इसका अत्यधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। बताया जाता है कि ज्यादा मूंगफली शरीर में सूजन पैदा करता है। इसमें लैक्टिन की मात्रा अधिक होती है जिसे पचाना शरीर के लिए आसान नहीं होता है और इस वजह से दर्द और सूजन हो जाती है।
इसके अलावा, मूंगफली में अफ्लेटॉक्सिन नामक एक तत्व होता है जो लिवर के लिए हानिकारक होता है। फैटी लिवर के अलावा, जॉन्डिस का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। अफ्लेटॉक्सिन पॉयजनिंग के कारण लिवर कैंसर से पीड़ित होने की संभावना बढ़ जाती है।
शराब: आमतौर पर ज्यादा शराब पीने से लोगों को फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है। इसलिए मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा शराब पीने से लिवर की सूजन बढ़ सकती है। इस वजह से शरीर में फैटी लिवर के लक्षण ज्यादा नजर आ सकते हैं।
स्पाइसी और जंक फूड्स: फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में फैट की परत जमने लग जाती है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को घी-तेल और मसालेदार भोजन के अधिक सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, जंक फूड्स से दूरी भी जरूरी है क्योंकि इसमें मैदा होता है जो लिवर को नुकसान पहंचाता है।