Fatty Liver: लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म की क्रियाओं को संपन्न करता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, प्रोटीन को संश्लेषित करने और पाचन की क्रियाओं को संपन्न करने का काम करता है। आमतौर पर पेट में थोड़ी फैट की मात्रा होती है लेकिन जब यह बढ़ने लगे तो इसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आपको फैटी लीवर के लक्षण दिखने लगे तो तुरंत कुछ इसके लिए कुछ उपाय करने चाहिए।

ये लक्षण दिखें तो हो जाए सतर्क- वजन का कम होना- अगर अचानक वजन कम होने लगे तो यह फैटी लीवर होने का लक्षण हो सकता है।

पेट पर सूजन का होना- कई बार फैटी लिवर के बढ़ जाने से पेट में दर्द और सूजन हो जाती है। अगर ऐसा कुछ लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

हथेलियों का लाल पड़ जाना- फैटी लीवर की स्थिति में हथेलियों का रंग बदल जाता है। हथेलियों पर लाल रंग के निशान बन जाते हैं, ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।

त्वचा और आंखों का पीला होना- फैटी लीवर की स्थिति में यह सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है। त्वचा और आंखों के नीचे पीला पड़ जाए तो यह फैटी लीवर का लक्षण होता है।

इन फूड्स का सेवन है फायदेमंद- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फैटी लीवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ब्रॉकली, पालक आदि का सेवन करना फैटी लीवर को कम करता है। फैटी लीवर में अखरोट खाना भी सही माना जाता है। इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है जो लीवर को सही तरह के काम करने के लिए प्रेरित करता है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स हाई प्रोटीन युक्त होते हैं और लीवर को डैमेज से बचाते हैं। जैतून का तेल हमारे स्वस्थ लीवर के लिए बहुत सही माना जाता है। अध्ययनों में यह पाया गया कि जैतून का तेल लीवर एंजाइम लेवल को कम करता है और वजन को कम करता है जिससे लीवर स्वस्थ होता है।

ग्रीन टी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है। अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि ग्रीन टी पीने से लीवर में फैट कम होता है और लीवर मजबूत होता है।