Exercises for Good Heart in Hindi: कई शोध इस बात का खुलासा हो चुका है कि भारत में हर पांचवा व्यक्ति दिल की बीमारी से ग्रसित है। जंक फूड खाना, शराब का सेवन और अतिरिक्त फैटयुक्त भोजन करने से हमारा दिल कमजोर होता है।. इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भाग न लेना भी इसका एक कारण है। ऐसे में जितना ज्यादा आप सक्रिय रहेंगे उतना ही स्वस्थ रहेगा आपका दिल इसलिए आज कुछ व्यायाम की जानकारी देंगे जिससे आपका दिल रहेगा एकदम तंदरुस्त।

1 सर्किट ट्रेनिंग- मैग द वीकली मे छपी रिपोर्ट के अनुसार अपने दिल की तंदरुस्ती के लिए सक्रियता बहुत आवश्यक है। खाली बैठना कभी भी आपके दिल को मजबूत नहीं बनाएगा। इस व्यायाम में आपकी आर्टरीज की इलास्टिसिटी बेहतर होगी।

2. लेन स्विमिंग- इसमें लोग अलग-अलग तरह से तैरते हैं। इसे करने से लोग जल्दी फिटनेस प्राप्त करते हैं। साथ ही यह आपके दिल को सेहतमंद बनाता है। इसके अलावा फ्री स्टाईल स्विमिंग भी आपको फायदा पहुंचा सकता है। बाकी तरीकों के तुलना में इसमें आपको अधिक परिश्रम करना पड़ता है।

3. वेट ट्रेनिंग- इसे लोग रेसिस्टेंस ट्रेनिंग भी कहते हैं। यह भी दिल के स्वास्थ्य के लिए असरदार होता है। ये आपके मसल मास बढ़ाने में भी मदद करती है, साथ ही यह व्यायाम हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसको करने के लिए आपको अपना वजन पता होना चाहिए। अपने वजन के हिसाब से ही आपको भार उठाना चाहिए।

4. रनिंग- शरीर को शेप में बरकरार रखने के लिए दौड़ना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही दौड़ने से हमारा दिल भी अधिक स्वस्थ रहता है। दौड़ने के साथ ही आप स्प्रिंट्स भी मार सकते हैं। इससे आपके मांसपेशियों में मौजूद ग्लाइकोजेन और कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं।

5. योगा- दिल को स्वस्थ रखने के लिए पसीना बहाना जरूरी नहीं है। धड़कनों का बार-बार ऊपर नीचे होना घातक भी साबित हो सकता है इसलिए लोगों को योगा करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके मसल्स टोन्ड रहते हैं। साथ ही अष्टांग और बिक्रम जैसे योग आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

6. साइक्लिंग- ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार रोजाना साइकल चलाने से कोरोनरी हार्ट डिजीज होने की संभावना कम होती है। हफ्ते में 32 किलोमीटर सीइकल चलाने से हृदय रोग होने की 50 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है। साइक्लिंग करने से आपका हार्ट रेट बेहतर होता है साथ ही ये काफी मात्रा में कैलरीज बर्न करने में भी सहायक है। इसके अलावा इससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।