सर्दी में नट्स का सेवन बॉडी को गर्म रखने और बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करता है। सर्द मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और बॉडी में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इस मौसम में हेल्दी फैट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। सर्दी में नट्स (Nuts) को सुपरफूड माना जाता है। नट्स में भी अखरोट का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। ये ड्राई फ्रूट ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। इसका सेवन भिगोकर, कच्चा या भूनकर किया जाए तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट किया जा सकता है और मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है।
हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम रील में बताया कि रोज अखरोट खाने से बॉडी को तीन बड़े फायदे मिलते हैं। अगर रोज सर्दी में 2-3 अखरोट का सेवन किया जाए तो दिल से लेकर ब्रेन तक की सेहत में सुधार होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अखरोट का सेवन रोज करने से सेहत को कौन से तीन फायदे होते हैं।
स्किन रहती है जवान
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अखरोट का रोज सेवन करने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती हैं। जब हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) बढ़ जाते हैं, तो ये स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स और स्किन की लोच कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अखरोट का सेवन फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता है। डॉ. सौरभ के अनुसार अखरोट में दूसरे सभी नट्स की तुलना में सबसे ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें विटामिन E, मेलाटोनिन और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो खासतौर पर अखरोट की पतली भूरी परत में होते हैं। ये तत्व शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करते हैं।
गट हेल्थ में होता है सुधार
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर खुद नहीं बना पाता डाइट से मिलता है। ये फैटी एसिड ब्लड प्रेशर कम करने, हार्ट हेल्थ सपोर्ट करने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।
ब्रेन का है ये फूड
डॉ. सौरभ के अनुसार अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। रिसर्च बताती है कि जो लोग नियमित रूप से अखरोट खाते हैं, उनकी मेमोरी बेहतर होती है और ब्रेन इंफ्लेमेशन कम रहता है। याददाश्त को तेज करने में,भूलने की बीमारियों से बचाव करने में अखरोट बेहद उपयोगी है। रिसर्च के अनुसार, अखरोट पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। ये प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA) का सबसे अच्छा स्रोत हैं, जो दिल और दिमाग दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
नियमित रूप से अखरोट खाने से शरीर में सूजन कम होती है, कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहतर रहता है और हार्ट डिजीज का खतरा घटता है। इसके अलावा अखरोट में मैग्नीशियम और मैंगनीज़ जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
ये खास पत्ता करेगा Vitamin B12 की कमी पूरा, नसों में भर जाएगी ताकत, बाबा रामदेव ने बताया इसे हाथ-पैरों की झुनझुनी और कमजोरी का इलाज। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
