Health Tips in Hindi: क्या आपको भी यूरिन के वक्त जलन और दर्द का सामना करना पड़ता है? बता दें कि मेडिकल टर्म में इस स्थिति को डिस्यूरिया कहते हैं। इस जलन के कारण लोगों को दर्द होता है। ये स्थिति कई बार बेहद असुविधाजनक हो सकती है। हालांकि, गंभीर मामलों में ये किडनी अथवा रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी प्रभावित करता है। ऐसे में जरूरी है कि इन परेशानियों के उत्पन्न होने से पहले ही सतर्क हो जाएं। जो लोग पेशाब के समय होने वाली जलन से परेशान हैं तो उसके पीछे ये 5 कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं –
ये हैं 5 कारण:
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)
किडनी स्टोन
हाई यूरिक एसिड<br />
सेक्सुअली ट्रांस्मिटेड डिजीज
डिहाइड्रेशन
कैसे पा सकते हैं निजात: महिलाओं में ये परेशानी अधिक देखने को मिल सकती है। यूरिन के समय जलन होना केवल एक समस्या नहीं बल्कि किसी अन्य गंभीर समस्याओं का इशारा भी हो सकता है। ऐसे में इस परेशानी को नजरअंदाज किये बगैर डॉक्टर की सलाह ली जानी चाहिए। इसके अलावा, कई घरेलू तरीके भी हैं जिनकी मदद से इस जलन को कम किया जा सकता है।
नींबू: नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये किसी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर के हर हिस्से को दूर रखते हैं। जिन लोगों को डिस्यूरिया की शिकायत है, उनके लिए भी नींबू का सेवन लाभदायक है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का पूरा रस डालें। इसमें एक चम्मच शहद भी गिराएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। रोजाना खाली पेट इसके सेवन से लोगों को आराम मिलेगा।
खीरा: खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही ये पेट ठंडा रखने में भी मदद करता है। खीरे के इस्तेमाल से भी ये परेशानी दूर हो जाती है। रोजाना मरीजों को इसके सेवन से जलन कम करने में मदद मिलेगी। सबसे पहले खीरे का जूस बना लें। अब एक गिलास में इस जूस के साथ ही एक चम्मच लेमन जूस और शहद अच्छी चरह मिलाएं। दिन भर में 2 बार इस पेय को पीने से दर्द और जलन से निजात मिलेगी। साथ ही खीरा खाना भी फायदेमंद होगा।