Summer Health Tips: भारत में गर्मियों में दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 40-45 पहुंच जाता है जो लोगों के लिए कई दिक्कतें पैदा करता है। उत्तर भारत में जहां इसके साथ ही मौसम शुष्क हो जाता है, वहीं दक्षिण में ह्यूमिडिटी ज्यादा हो जाती है। वहीं कुछ मामलों में ये लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। एक तरफ लोग कोरोना संक्रमण से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ हीट वेव लोगों की परेशानियों को और बढ़ा सकता है। ऐसे में ध्यान रखना आवश्यक है, आइए जानते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं –

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार भीषण गर्मी से लू व इस मौसम से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ सकती है, साथ ही कार्डियोवास्कुलर बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक और रेस्पिरेटरी डिसॉर्डर हो सकते हैं। इसके अलावा, हीट स्ट्रोक भी गंभीर विकार है जो किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसके शरीर का तापमान 104 डिग्री से ज्यादा हो जाता है। इससे पसीना निकलना बंद हो जाता है और बॉडी ठंडा नहीं हो पाता है। इस कारण लोगों को सिरदर्द, नॉसिया, डिजिनेस, भ्रम की परेशानी हो सकती है। वहीं अगर समय पर इसका इलाज न हो तो जान भी जा सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग कुछ टिप्स का सहारा ले सकते हैं –

अपने आपको हाइड्रेटेड रखें: विशेषज्ञ बताते हैं कि बाहर निकलते वक्त हमेशा अपने साथ एक बोतल पानी रखें। सुनिश्चित करें कि दिन भर में आप भरपूर मात्रा में पानी पीयें और ताजे रस का सेवन भी लाभकारी होगा। गर्मियों में हाइड्रेशन बहुत जरूरी है, वहीं इंस्टेंट एनर्जी के लिए ग्लूकोज पानी भी पीया जा सकता है। जबकि इस मौसम में एल्कोहल, चाय-कॉफी जैसे गर्म या शुगरी ड्रिंक पीने से बचें।

मौसमी फल-सब्जियां खाएं: ताजे फल और सब्जियां जैसे कि आम, तरबूज, खीरा, पत्तेदार सब्जियां खाएं। इनमें पोषक तत्वों के साथ ही पानी की मात्रा भी भरपूर होती है। साथ ही, इन्हें पचाने में भी आसानी होती है।

छाता रखें: जब भी आप घर के बाहर निकलें तो साथ में छाता रखें। इससे सूर्य की हानिकारक किरणें आप तक नहीं पहुंचेंगी।

दिन में दो बार नहाएं: नहाने से शरीर के तापमान को कम करने में मदद मिलती है। गुनगुने पानी से नहाएं।