विटामिन सी से भरपूर संतरे के जूस सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसके ढेरों फायदे भी होते हैं। इसमें विटामिन ए, फॉलेट, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त रखने के लिए भी संतरे के जूस का सेवन किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट घावों को भरने तथा हर तरह के दर्द से आराम दिलाने में मददगार होता है। इतने सारे फायदों से भरपूर होने के बावजूद संतरे के जूस का सेवन जब हद से ज्यादा होता है तो यह हमें नुकसान पहुंचाने लगता है। आइए,जानते हैं कि इस शानदार साइट्रस फ्रूट के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर को क्या नुकसान पहुंचता है।
किडनी तथा लीवर के लिए हानिकारक – संतरे के रस में विटामिन सी होता है। यह छोटी आंत में आयरन के अवशोषण में मदद करता है लेकिन अधिक मात्रा में संतरे का रस पीने से विटामिन सी आयरन का अधिक मात्रा में अवशोषण कर लेता है। इससे शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, लीवर आदि को आयरन नहीं मिल पाता जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है।
ब्लड शुगर बढ़ता है – संतरे के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। ज्यादा मात्रा में संतरे का रस पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है।
दांतों को नुकसान – संतरे के रस में मौजूद एसिड दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ रिएक्शन करता है जिससे दांतों से इनेमल की सुरक्षा परत उतर जाती है। साथ ही इसमें मौजूद शुगर की वजह से बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में संतरे के जूस का सेवन करने से बचें।
बढ़ाता है वजन – संतरे के रस में फाइबर बेहद कम मात्रा में होता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में संतरे का रस पीने पर ब्लड शुगर का लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बार-बार भूख लगती है और आपका वजन तेजी से बढ़ता है।
