Fatty Liver: बदलता लाइफस्टाइल और खानपान लीवर की बीमारियों को आप तक पहुंचा सकता है। आजकल फैटी लीवर की समस्या आम होती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक जंक फूड, घी-तेल वाला खाना, मैदा, शराब का सेवन करना और कम से कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से फैटी लीवर की समस्या बढ़ती चली जा रही है। इस बीमारी से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएं।

रोज करें एक्सरसाइज – ऐसा माना जाता है कि जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं फैटी लीवर की समस्या से बच सकते हैं। क्योंकि फैटी लीवर की समस्या की एक मुख्य वजह यह है कि लोग रोजाना जितनी बताकर सेवन करते हैं उतनी अधिक शारीरिक गतिविधियां उनके डेली रूटीन में शामिल नहीं होती हैं। इसलिए लिवर पर फैट बढ़ता चला जाता है।

शराब को करें अवॉइड – फैटी लीवर की एक बहुत बड़ी वजह शराब का सेवन भी है। कुछ लोगों का यह मानना होता है कि थोड़ी बहुत शराब पीने से लीवर पर प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि सबके शरीर पर शराब का अलग-अलग असर होता है। कुछ लोगों को शराब की बहुत कम मात्रा की वजह से भी फैटी लीवर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि शराब का सेवन न करें।

जंक फूड न खाना है जरूरी – सामान्य तौर पर जंक फूड में बहुत ज्यादा घी-तेल का इस्तेमाल होता है। साथ ही ज्यादातर जंक फूड में मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जंक फूड अवॉइड किया जाए। क्योंकि इससे लीवर पर वसा की मात्रा तेजी से बढ़ती है। किस वजह से फैटी लीवर होने की संभावनाएं बहुत तेजी से बढ़ती चली जाती हैं।

हल्का खाना खाएं – फैटी लिवर से बचने के लिए ऐसा खाना खाना चाहिए जिससे लीवर पर बहुत अधिक दबाव न पड़े। इनमें खिचड़ी, दलिया, सूप, दाल का पानी, हरी पत्तेदार सब्जियां और जूस शामिल हैं। आप चाहें तो नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा खाना खाने से लीवर पर दबाव नहीं पड़ेगा जिससे फैटी लीवर की समस्या होने की संभावनाएं कम हो जाएगी।