leaves for intestine clean: कब्ज आजकल एक आम समस्या है, जो न केवल असुविधा पैदा करती है बल्कि लंबे समय तक रहने पर गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण खराब खानपान, पानी की कमी, तनाव, फाइबर की कमी और अनियमित दिनचर्या माने जाते हैं। कब्ज होने पर मल त्याग कठिन हो जाता है, जिससे पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो पाइल्स और फिशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में रेशेदार फल और सब्जियों को शामिल करें और कुछ हर्ब्स का सेवन करें। कुछ हर्ब्स ऐसे हैं जो पाचन क्रिया को संतुलित करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से मल सॉफ्ट होता है और कब्ज से राहत मिलती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले कुछ खास पत्तों को चबाकर सो जाए सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा। करी पत्ता, तुलसी पत्ता और सेना लीव्स ऐसी पत्तियां हैं जो पाचन को दुरुस्त करती हैं और पेट को साफ करती है।  इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए सिर्फ संतुलित आहार और नियमित व्यायाम ही नहीं बल्कि आप कुछ हर्बल पत्तियां भी खाएं। ये पत्तियां पेट को साफ करेंगी और आंतों की सेहत में सुधार करेंगी।

करी पत्ता का करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार करी पत्ता केवल स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि पाचन सुधारने वाली औषधि है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की गति को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस, अपच, भारीपन जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह लिवर को डिटॉक्स कर पित्त के स्राव को बढ़ाता है, जिससे वसा का पाचन बेहतर होता है। नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, थकान कम होती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

सेना लीफ से करें पाचन का इलाज

सेना लीफ एक औषधीय पत्ती है, जिसे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज दूर होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिक सैनोसाइड्स (Sennosides) होता है जो आंतों को उत्तेजित करता हैं, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इन पत्तों को रात में खाने से  आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। शरीर से गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकालने में ये पत्ते मदद करते हैं।

तुलसी के पत्तों का करें सेवन

तुलसी के पत्ते पाचन को दुरुस्त करने के लिए बेहद असरदार माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, यूजेनॉल और अन्य सक्रिय तत्व पेट की गैस, अपच और एसिडिटी को कम करते हैं। तुलसी आंतों की सूजन को घटाती है और पाचन रसों के स्राव को बढ़ावा देती है। इसका सेवन करने से खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। इसके अलावा तुलसी का नियमित सेवन भूख को कंट्रोल करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। तुलसी की चाय या तुलसी की पत्तियां सीधे चबाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनता है।

बगल, गर्दन और कोहनियों के आसपास दिखते हैं Pre-diabetes के लक्षण, लेकिन ये 5 उपाय प्री-डायबिटीज को कर सकते हैं रिवर्स, पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।