दिल से जुड़ी कई समस्याओं का कारण है हाई कोलेस्ट्रॉल। दरअसल, जब आपकी धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के कण जमा होने लगते हैं या फिर ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने लगते हैं तो धमनियां सकड़ी हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और यही दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में आप धमनियों से कोलेस्ट्रॉल की सफाई के लिए ये तरीका अपना सकते हैं जो कि बेहद कारगर तरीके से काम करता है। तो इसमें आपको दही खाना है। दही, कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और इस उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा भी हाई कोलेस्ट्रॉल में दही खाने के कई फायदे हैं। पर उससे पहले जानते हैं कब और कैसे करें दही का सेवन।
हाई कोलेस्ट्रॉल में दही में मिलाकर खाएं सब्जा सीड्स-How to have Curd with sabja seeds
आपको करना ये है कि 4 चम्मच सब्जा के बीचों को थोड़ा पानी मिलाकर भिगो देना है। इसके बाद दही में इसे मिलाएं और फिर इसे खाएं। ऐसा करना इसमें फाइबर और रफेज की मात्रा को बढ़ाता है और ये धमनियों को साफ करने में मददगार है। इन बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को उत्तेजित करते हैं। रोजाना खाली पेट सब्जा सीड्स को दही में मिलाकर खाएं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में दही सब्जा सीड के फायदे-Curd with sabja seeds benefits
हाई कोलेस्ट्रॉल में दही सब्जा सीड खाने के कई फायदे हैं। सब्जा के बीजों में असाधारण रूप से उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो इसे पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है और गुड कोलेस्ट्रॉल में सुधार करता है। इसके अलावा दही की खास बात ये है कि इसका विटामिन सी एक स्क्रबर की तरह है जो कि धमनियों में जमा ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में मददगार है।
तो इन तमाम कारणों से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल में इन दो चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अन्य फायदे की बात करें तो ये लिवर के काम काज को तेज करता है और फिर वेट लॉस में मदद करता है।