धनिया विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, फॉलिक एसिड, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। खाने में स्वाद बढ़ाने के उद्देश्य से इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह अनेक बीमारियों का बेहतरीन इलाज होता है। साथ ही शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की आपूर्ति में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। धनिए की हरी पत्ती के अलावा इसके बीज का इस्तेमाल हमारे घरों में महत्वपूर्ण मसाले के रूप में किया जाता है। धनिए का बीज बेहद फायदेमंद घरेलू औषधि है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से धनिए के बीज का सेवन आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।

धनिए के बीज के फायदे –

पाचन होता है मजबूत – अगर आप अपच की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में धनिये के बीज को शामिल करें। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

जुकाम में लाभकारी – धनिया के बीज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से सर्दी और जुकाम की समस्या कम होती है। धनिये के बीज में विटामिन सी के अलावा बीटा कैरोटीन और फॉलिक एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है। ये पोषक तत्व शरीर के विभिन्न क्रियाओं के संचालन में मदद करते हैं।

मधुमेह में – धनिये के बीज के सेवन से खून में ग्लूकोज का स्तर घटता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को नष्ट करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। डायबिटीज और कोलस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना धनिये के बीज का सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक मुट्ठी धनिये के बीज को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह पानी छानकर पी जाएं।

एंटी बैक्टीरियल धनिया – हैजा, टायफाइड, फूड पॉइजनिंग जैसे रोग और समस्याएं बैक्टीरिया की वजह से होती है। धनिये के बीज का नियमित सेवन करने से बैक्टीरिया से होने वाले रोगों के खतरे की संभावना कम हो जाती हैं। दरअसल, धनिये के बीज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें डोडेसीनल नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-बॉयोटिक होता है और बैक्टीरिया को नष्ट करता है।

एनीमिया रोग में – एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है। धनिया शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। धनिये की बीजों में आयरन के अलावा कई अन्य ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एनीमिया जैसे रोग के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम कर देते हैं।

आंखों के सूजन में – धनिये में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी खासी मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आंखों की सूजन और खुजली में प्रभावी होता है। धनिये के बीज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिस वजह से ये आंखों को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाता है। कंजक्टिवाइटिस की स्थिति में धनिये के बीजों वाले पानी से आंखों को जितना हो सके धोएं।