Dhaniya Ke Fayde: धनिया एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के सभी रसोई घरों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए धनिया बहुत ही अहम रोल निभाता है, लेकिन हर कोई धनिया के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं जानता। धनिया हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पंजीकृत आहार विशेषज्ञ और पोषण शिक्षक डॉ. चारु अरोड़ा के अनुसार, धनिया एक कार्यात्मक भोजन है जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

डॉ. चारु अरोड़ा का कहना है कि धनिया में लिनालूल मुख्य यौगिक है जो सुगंध के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। धनिया पोषण संबंधी विशेषता, सूजनरोधी, रोगाणुरोधी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं। हालांकि, डिटॉक्सिफायर के रूप में धनिया के जूस का रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ जरूरी मिनरल या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

धनिया के जूस के फायदे

धनिया के जूस से कई फायदे होते हैं। धनिया में कैल्शियम होता है,जिसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से कई नुकसान भी होते हैं।

  • धनिया का जूस पीने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।धनिया का जूस आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
  • धनिया का जूस त्वचा की जलन को कम करता है।
  • यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
  • धनिया किडनी के स्वास्थ्य को अच्छा करता है और ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
  • धनिया का जूस वजन घटाने में भी मदद करता है।
  • धनिया त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और मुंहासों से राहत दिलाता है।

एलर्जी होने का खतरा

धनिया के जूस का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों में त्वचा पर चकत्ते, सांस लेने में कठिनाई या पेट में परेशानी जैसी एलर्जी हो सकती हैं।

अधिक डिटॉक्सिफिकेशन

डिटॉक्सिफिकेशन के रूप में धनिया के जूस का प्रतिदिन सेवन शरीर में कुछ आवश्यक खनिजों या इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको धनिया के जूस का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

किडनी फंक्शन पर असर

धनिया एक मूत्रवर्धक है और यह किडनी को अधिक पानी और नमक बाहर निकालने के लिए प्रभावित कर सकता है। इसके अधिक उपयोग से किडनी पर दबाव पड़ सकता है या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।

धनिया जूस के अधिक सेवन के नुकसान

धनिया के जूस का अधिक सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ सकती है, क्योंकि धनिया में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।

धनिया के ज्यादा सेवन से पेट में जलन, उल्टी, पेट दर्द, गैस, दस्त, सूजन, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जिन्हें लिवर की समस्या है, उन्हें धनिया का जूस नहीं पीना चाहिए।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।